कपिल शर्मा पिछले काफी सालों से दर्शकों का अपनी कॉमेडी से मनोरंजन कर रहे हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के दो सीजन का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। कपिल और उनकी पलटन ने भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी कॉमेडी से इन सभी कलाकारों ने दर्शकों को इतना हंसाया कि लोगों की आंखों से खुशी के आंसू तक निकल गए। इस बात की घोषणा कुछ दिनों पहले ही हुई जब शो की स्टारकास्ट ने सेट से एक सेल्फी साझा की। तस्वीरों को साझा करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'पुराने चेहरों के साथ नई शुरुआत।' तस्वीरों में कपिल शर्मा के साथ कीकू शारदा, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और सुदेश लहरी नजर आ रहे हैं।
लेकिन शो की वापसी में टीवी अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती को जगह नहीं मिली है। कपिल शर्मा द्वारा जारी इन तस्वीरों को देखकर सुमोना ने इशारों-इशारों में सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर किया है। अभिनेत्री ने चारलोट फ्रीमैन की किताब एव्रीथिंग यू वील एवर नीड (Everything You'll Ever Need) का एक कोट साझा किया है।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
उन्होंने लिखा, 'अगर किसी चीज को सही मौका नहीं देते हैं तो कभी नहीं समझ पाएंगे कि आपके लिए है भी या नहीं। फिर चाहे वो एक रिश्ता हो, कोई काम हो या शहर हो या नया अनुभव हो। भले ही आप इसमें अपनी जी जान लगा दें लेकिन ये सब तब भी आपके पास न टिके तो आप समझ लीजिए कि ये आपके लिए बना नहीं था। आप अफसोस के साथ सब चीजों से दूर चले जाएंगे और सोचेंगे कि मैंने इसमें बहुत एनर्जी लगा दी थी लेकिन आप बस यही कर सकते थे।'
3 of 5
सुमोना चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'यह बहुत भयानक एहसास है कि आप उस स्थिति से दूर हट गए क्योंकि आप जानते हैं कि उस चीज में और ज्यादा अच्छा काम कर सकते थे। तो, सब कुछ पीछे छोड़कर अपने अंदर साहस खोजें और आगे बढ़ने का चांस लें, अपने अगले पड़ाव के लिए प्रेरणा खोजें, एक जब ये कर लें तो अपने आपको उसमें झोंक दें और कभी पीछे मुड़कर ना देखें।'
4 of 5
सुमोना चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में सुमोना ने कपिल शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा की भूमिका अदा की थी। सुमोना कपिल की ऑन-सक्रीन पत्नी के नाम से बहुत मशहूर हैं। अभिनेत्री 'द कपिल शर्मा शो' में सरला गुलाटी का किरदार निभा रही थी। शो में दिखाया है गया कि सरला उर्फ सुमोना कपिल पर जान छिड़कती हैं और कपिल उनकी खिल्ली उड़ाते हैं। इस शो ने सुमोना के अभिनय को एक नया मुकाम दिया, जहां उन्होंने हास्य क्षेत्र में खुद को साबित किया।
5 of 5
सुमोना चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
'द कपिल शर्मा शो' ने सुमोना को अलग पहचान दी। वो कपिल के कॉमेडी परिवार का बहुत ही अहम हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुमोना इस शो के लिए अच्छी खासी मोटी फीस लेती हैं। हर एपिसोड के लिए उन्हें लगभग 6 से 7 लाख रुपये फीस मिलती है। हालांकि ही में उन्होंने बताया था कि उनके पास काम नहीं है।