फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर ने की आत्महत्या करने की कोशिश तो दूसरे ने सड़क पर किया Kiss, हफ्ते की टीवी की 5 बड़ी खबरें

Wed, 31 Jul 2019 11:38 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 31 Jul 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma gainTRP Mohit Abrol tried commit suicide Top 5 Tv news
Kapil, Drashti Dhami, Mohit - फोटो : file photo

'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। 

Television weekly Kapil Sharma gainTRP Mohit Abrol tried commit suicide Top 5 Tv news
Shilpa Anand and Karan Singh Grover - फोटो : file photo

'दिल मिल गये' (Dill Mill Gaye) सीरियल में डॉ रिद्धिमा (Dr Riddhima) का किरदार निभाने वाली शिल्पा आनंद (Shilpa Anand) लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। ग्लैमर की दुनिया से दूर जाने के बाद शिल्पा आनंद ने अपना नाम बदलकर ओहाना शिवानंद (Ohana Shivanand) कर लिया था। शिल्पा आनंद ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी बहन की सास पर अपनी और मां की हत्या करने की साजिश का आरोप लगाया है। शिल्पा ने अपने इस लंबे चौड़े पोस्ट में रिश्तेदारों को लेकर बड़े खुलासे किए। शिल्पा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Television weekly Kapil Sharma gainTRP Mohit Abrol tried commit suicide Top 5 Tv news
पति को किस करतीं दृष्टि धामी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया से पता लगा है कि इन दिनों दृष्टि स्पेन में पति नीरज संग छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में बीच सड़क पर पति को किस करते हुए उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दृष्टि ने स्पेन हॉलीडे की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ऐसे में एक फोटो में वो पति को किस करते हुए नजर आ रही हैं। फोटो के साथ ही टीवी एक्ट्रेस ने एक बहुत ही प्यारा कैप्शन भी लिखा है। दृष्टि ने कैप्शन में लिखा है, 'प्यार, किस और गर्मी की छुट्टियों में पागलपंती...।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma gainTRP Mohit Abrol tried commit suicide Top 5 Tv news
kapil sharma - फोटो : social media

'द कपिल शर्मा शो' के सिकंदर कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रग्नेंट हैं। हाल ही में कपिल को गिन्नी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कपिल पत्नी के साथ कनाडा रवाना हुए हैं। वहीं कनाडा जाने से पहले कपिल शर्मा ने गिन्नी के प्रग्नेंट होने की खबर की खुद पुष्टि की है। कपिल के अनुसार गिन्नी दिसंबर में बच्चे जन्म दे सकती हैं। कपिल शर्मा ने हाल ही में मुंबई मिरर को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कॉमेडी शो और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें भी कीं। यहां कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ के प्रेग्नेंट होने का भी खुलासा किया।

विज्ञापन
Television weekly Kapil Sharma gainTRP Mohit Abrol tried commit suicide Top 5 Tv news
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार की बार्क रिपोर्ट कपिल शर्मा के लिए खुशियां लेकर आई हैं तो वहीं कार्तिक और नायरा के लिए यह सुनहरा मौका है। जानिए इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस नंबर रहा। नंबर एक की पोजीशन पर 'कुंडली भाग्य', दूसरे पर 'कुमकुम भाग्य' और तीसरे पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा। जबकि कपिल का शो छठे नंबर पर रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed