'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
TRP लिस्ट में अमिताभ की एंट्री से लेकर अभिनेत्री की पिटाई तक, ये हैं टीवी की हफ्तेभर की 5 खबरें
टीवी सितारों के घर विराजे गणपति
हर जगह गणेश उत्सव की धूम है। आम हो या खास सभी विघ्नहर्ता बप्पा की भक्ति में डूबे हुए हैं। जहां एक ओर फिल्मी सितारे गणपति को लेकर आए तो वहीं टीवी सितारे भी पीछे नहीं रहे। टीवी क्वीन एकता कपूर से लेकर अर्जुन बिजलानी तक और गोपी बहू से लेकर 'जमाई राजा' की निया शर्मा तक हर कोई अपने घर बप्पा को लेकर आया।
हर हफ्ते सीरियल में कहानी और ट्विस्ट का तड़का लगाने की वजह टीआरपी होती है। हर शो के निर्माता यही चाहते हैं दर्शकों की दिलचस्पी शो में बरकरार रहे। सीरियल की कहानी का हफ्तेभर का लेखा जोखा रखने वाली इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। इस बार की टीआरपी रिपोर्ट कार्तिक और नायरा के सीरियल के लिए खुशखबरी लेकर आई है तो वहीं अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए अच्छी खबर है। जानिए इस हफ्ते टॉप 10 सीरियल की लिस्ट में कौन सा सीरियल किस नंबर पर रहा।
टॉप 10 सीरियल की टीआरपी लिस्ट
1. ये रिश्ता क्या कहलाता है
2. कुंडली भाग्य
3. कुमकुम भाग्य और ये रिश्ते हैं प्यार के
4. द कपिल शर्मा शो
5. कौन बनेगा करोड़पति
6. सुपरस्टार सिंगर
7. छोटी सरदारनी
8. शक्ति: अस्तित्व के एहसास की
9. दिव्य-दृष्टि
10. कसौटी जिंदगी के 2 और गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा
'बिग बॉस 13' का दूसरा प्रोमो रिलीज
'बिग बॉस 13' के पहले प्रोमो के बाद से भी प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। पहले प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) स्टेशन मास्टर के लुक में नजर आए थे। वहीं अब 'बिग बॉस' का दूसरा प्रोमो भी रिलीज हो गया है। इस प्रोमो में सलमान सितारों को अपने इशारों पर नचाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है जो इस सीजन के शुरू होने से पहले ही हाईस्पीड धमाके का इशारा दे रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा- 'हाई स्पीड ड्रामा और सितारों के ग्लैमर का तड़का। सब होगा इस सीजन में।'
फैजल खान के पैर की हुई सर्जरी
7 साल पहले फैजल खान (Faisal Khan) ने डांस से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो का नाम 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 2' था। इस शो में फैजल ने जी जान लगा दी और विजेता भी रहे। इस कामयाबी के बाद फैजल ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नाम, पैसा, शोहरत सभी कुछ फैजल के पास था। डांस के अलावा फैजल ने अपना हुनर अभिनय में भी दिखाया और वहां भी सफल हुए। फैजल इस वक्त रियलिटी शो में गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। इस बीच फैजल ने अपने प्रशंसकों के लिए एक तस्वीर साझा की है जो उन्हें परेशान कर सकती है। फैजल ने लिखा- 'कभी-कभी भाग्य आपकी इच्छाओं के खिलाफ काम करता है। दुर्भाग्य यह है कि आप इसे रोक नहीं पाते। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगले दो महीने तक हर पल अधूरा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरी जिंदगी डांस के बिना अधूरी है।'