तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार और उनका दमदार अभिनय रहा है। वहीं शो का पसंदीदा किरदार यानी दयाबेन अका दिशा वकानी की वापसी को लेकर पिछले कुछ वक्त से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन साफ तौर पर कुछ सामने नहीं आया है। वहीं दिशा के शो छोड़ने की खबरों के बीच उनकी वापसी को लेकर भी प्रोड्यूसर ने कहा था कि दिशा जल्द ही शो में नजर आएंगी। इन्हीं सब खबरों के बीच एक बार शो के प्रोड्यूसर का बयान सुर्खियों में आ गया है।
2 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दिशा वकानी के फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा है, 'सच कहूं तो मैं भी दिल से यही चाहता हूं कि ओरिजिनल दयाबेन यानी दिशा वकानी ही वापस आ जाएं और उसके लिए मैं और मेरी पूरी टीम पूरी कोशिशें कर रहे हैं।'
3 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
असित मोदी ने आगे बताया, 'दिशा का बच्चा हो जाने के बाद हमने सोचा कि वो बड़ा हो जाए और उन्हें भी मदरहुड एन्जॉय करने का समय दिया जाना चाहिए। हमें इस बात से जरा भी दिक्कत नहीं थी। हालांकि फैंस को उनकी वापसी का इंतजार था लेकिन फिर भी वो शो को पसंद करते थे। अब मैं मानता हूं कि शो में दयाबेन की जरूरत है। कोविड के समय में थोड़ा हम भी अटके हुए है लेकिन एक या दो महीने में आपको खुशखबरी ही मिलेगी।'
4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
असित ने यह भी कहा, 'जो प्यार दिशा को दयाबेन के रूप में मिला, वह तो मिलना बहुत मुश्किल है। मुझे लगता है कि दिशा फैंस के प्यार का सम्मान करेंगी और वापस आने का सोचेंगी। हालांकि अगर दिशा अपने वापस ना आने की वजह बताएंगी तो मैं उसके लिए भी हल निकालूंगा।'
5 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
असित आगे कहते हैं कि 'अब दयाबेन को तो शो में लाना ही होगा। फिल्हाल हम कोविड के समय में थोड़ी सावधानी बरत रहे हैं लेकिन माहौल में थोड़ा सुधार आते ही दयाबेन भी वापस आ जाएंगी। चाहे पुरानी (दिशा वकानी) या फिर हमें नई दयाबेन की एंट्री करानी पड़े।' अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिशा वकानी की ही एंट्री होती है या कोई नया चेहरा देखने को मिलेगा।