सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 एक बार फिर सुर्खियों में है। वैसे तो शो के कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज से दर्शकों के दिल में घर कर चुके हैं। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स पर झूठ बोलने का भी आरोप लग रहा है। दरअसल, अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीतने वाले सवाई भट्ट और शो विवादों में आ गया था। इसके बाद अब सायली कांबले को लेकर नया विवाद दिख रहा है।
2 of 5
सायली कांबले
- फोटो : सोशल मीडिया
शो की कंटेस्टेंट सायली कांबले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सायली, सुरेश वाडकर जैसे दिग्गज गायक के साथ स्टेज साझा करती नजर आ रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही सवाल उठा रहे हैं कि सुरेश वाडकर के साथ स्टेज शेयर करने वाला शख्स कोई छोटा-मोटा नहीं होगा।
3 of 5
सुरेश वाडकर-सायली कांबले
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'इंडियन आइडल 12' की कंटेस्टेंट सायली कांबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। सायली का ये वीडियो आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है। इस वीडियो में वह दिग्गज गायल सुरेश वाडकर के साथ स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है।
4 of 5
इंडियन आइडल
- फोटो : Instagram
बता दें कि हाल ही में एक्टर जैकी श्रॉफ 'इंडियन आइडल 12' के मंच पर बतौर गेस्ट बनकर आए थे। इसी एपिसोड में बताया गया था कि कंटेस्टेंट सायली कांबले जैकी की तरह ही एक बस्ती यानी चॉल में रहती हैं।
5 of 5
संतोष आनंद, नेहा कक्कड़
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते दिनों शो के दर्शकों ने इंडियन आइडल पर पहले सवाई की गरीबी दिखाने और फिर गीतकार संतोष आनंद की लाचारी का इस्तेमाल टीआरपी के लिए करने पर मेकर्स की खिंचाई की थी।