छोटे पर्दे पर कई तरह के कॉमेडी शो आते हैं, जो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। इसमें से एक है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’। ये 2008 से दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर रहा है। इस शो का कमाल ऐसा है कि इसको न केवल बच्चे बल्कि पूरे परिवार के लोग मिलकर देखते हैं। इसकी कहानी मुंबई के गोकुलधाम सोसाइटी में रोजमर्रा के किस्सों पर बनाई गयी है। इस सीरियल के सभी पात्र एक से बढ़कर एक हैं। इनमें से एक हैं बापूजी। बापूजी को भी लोगों ने बेहद पसंद किया है। बाबूजी मतलब चंपकलाल। इनका असली नाम अमित भट्ट है। आज हम आपको बापूजी की रियल लाइफ के बारे रोचक बातें बताएंगे।
2 of 7
अमित भट्ट
- फोटो : Social media
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में अमित भट्ट एक बुजुर्ग का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन रियल जिंदगी में वह एक रोमांटिक पति हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि अमित भट्ट कितने रोमांटिक मिजाज के हैं। उनकी पत्नी भी खूबसूरती के मामले में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। पत्नी का नाम कृति भट्ट है। वहीं, अमित को 2 बेटे हैं, जो जुड़वा हैं।
3 of 7
अमित भट्ट
- फोटो : Social media
अमित भट्ट गुजराज के सौराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनकी उम्र रियल लाइफ में 48 साल है, लेकिन सिर्फ 36 साल की उम्र में ही उन्होंने जेठालाल के पिताजी का रोल प्ले किया है। वहीं, वह असल जिंदगी में अपने ऑनस्क्रीन बेटे यानी 'जेठालाल' दिलीप जोशी से उम्र में छोटे हैं, लेकिन दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं।
4 of 7
अमित भट्ट
- फोटो : Insatagram- @amitbhattmkoc
अमित भट्ट पहले भी कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें पहचान मिली 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'बापूजी' बनकर। अमित भट्ट को इस रोल के लिए ऑडिशन भी नहीं देना पड़ा था। बिना ऑडिशन के ही अमित भट्ट को सेलेक्ट कर लिया गया था। वो 13 सालों से ये किरदार निभा रहे हैं।
5 of 7
अमित भट्ट
- फोटो : Social media
एक इंटरव्यू के दौरान बापूजी यानी अमित भट्ट ने बताया कि बापूजी किरदार के लिए उनका नाम प्रोड्यूसर को दिलीप जोशी ने सुझाया था। इसके बाद अमित भट्ट एक होटल में प्रड्यूसर से मिले और उन्हें बापूजी के रोल के लिए साइन कर लिया गया। वहीं, शो में दिलीप जोशी उनके बेटे जेठालाल के रोल में हैं।