फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘तारक मेहता..’ फेम अभिनेता मयूर वकानी का कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Sat, 13 Mar 2021 10:12 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 13 Mar 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta ka ooltah chashmah actor mayur vakani aka sundarlal tested covid 19 positive
मयूर वकानी - फोटो : इंस्टाग्राम

देशभर में फिर से कोविड 19 के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब इस कड़ी में अभिनेता मयूर वकानी का नाम भी जुड़ गया है।

Taarak Mehta ka ooltah chashmah actor mayur vakani aka sundarlal tested covid 19 positive
मयूर वकानी - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी के मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदरलाल का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। मयूर वकानी मुंबई में शूटिंग खत्म करने के बाद अहमदाबाद लौटे थे। तभी उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया। अभी अभिनेता अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल भर्ती हैं।

Taarak Mehta ka ooltah chashmah actor mayur vakani aka sundarlal tested covid 19 positive
मयूर वकानी - फोटो : इंस्टाग्राम

एक वेबसाइट से बात करते हुए वकानी ने कहा कि उन्हें दो दिनों से बुखार आ रहा था। वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। जब उनका टेस्ट कराया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुछ लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने खुद को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta ka ooltah chashmah actor mayur vakani aka sundarlal tested covid 19 positive
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोज बाजपेयी को हुआ कोरोना
फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उनकी फिल्म ‘डिस्पैच’ की शूटिंग रोक दी गई है। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की इस फिल्म की शूटिंग महीने भर के लिए रोक दिए जाने का बात फिल्म से जुड़े लोगों ने बताई है। ऐसा फिल्म के निर्देशक कानू बहल और अभिनेता मनोज बाजपेयी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद किया गया। दोनों का इलाज शुरू हो गया है और दोनों को कम से कम दो हफ्ते एकांतवास में रहने को कहा गया है। 

विज्ञापन
Taarak Mehta ka ooltah chashmah actor mayur vakani aka sundarlal tested covid 19 positive
संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर - फोटो : Twitter

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली भी हुए कोरोना संक्रमित
रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और उन्होंने घर पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर उनकी मां नीतू कपूर ने दी थी। रणबीर के अलावा संजय लीला भंसाली के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इन दोनों से मुलाकात करने वालीं आलिया भट्ट ने भी कोरोना की जांच करवाई थी जिसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

बच्चे के जन्म के बाद इस टीवी अभिनेत्री ने बताई दिल की बात, बोलीं- ‘जब दिन भर रोती रही...’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed