पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का पहला एपिसोड 28 जुलाई 2008 को प्रसारित किया गया था। 13 साल से ये शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसकी लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आई है। शो का हर एक किरदार अपने आप में खास है और इनकी पहचान भी शो के नाम से ही होती है। बे समय से चले आ रहे इस सिटकॉम ने हाल में ही 3200 एपिसोड्स पूरे किए हैं। यह एकमात्र ऐसा पारिवारिक टीवी शो है, जिसने हर एक आयु के दर्शकों का मनोरंजन किया है। जेठालाल की परेशानियां, टप्पू सेना की शरारतें और गोकुलधाम की महिला मंडली की तरकीबें लोगों की इस शो पर दिलचस्पी बनाए रखती है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: बापूजी से बड़े हैं जेठालाल और तीन बच्चों के पिता हैं पोपटलाल, जानिए शो के बारे में दिलचस्प बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 13 Jul 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन