फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरभि ज्योति: इस खूबसूरत आशियाने की मालकिन हैं टीवी की 'नागिन', पहली बार देखें उनके घर की तस्वीरें

Sat, 29 May 2021 05:01 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 29 May 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Surbhi Jyoti Owns Lavish Apartment in Mumbai, See INSIDE Photos
सुरभि ज्योती का घर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की 'नागिन बेला' यानी सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने 'नागिन 3' और 'कुबूल है' जैसे सीरियल्स की बदौलत घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। पंजाब के जालंधर शहर की रहने वाली सुरभि को घर में सब फ्रुटी बुलाते हैं। उन्होंने साल 2010 में पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी पंजाब दी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। तीन पंजाबी फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स की दुनिया में एंट्री ली। सुरभि एक रेडियो जॉकी के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। पिछले 10-11 सालों में सुरभि ने अपनी मेहनत और लगन से टीवी इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बनाई है। एक सीरियल में काम करने के लिए लगभग वो हर दिन 70-75 हजार रुपये चार्ज करती हैं। इसके साथ-साथ सुरभि ने अपना एक और सपना पूरा किया है और वो है उनका अपना घर। सुरभि का मुंबई के एक पॉश इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट है जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरती से सजाया है। आइए देखते हैं उनके आशियाने की एक झलक ...

 

Surbhi Jyoti Owns Lavish Apartment in Mumbai, See INSIDE Photos
सुरभि ज्योती का घर - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि ने मुंबई के मलाड इलाके में दो बेडरूम वाला घर लिया है और अपने छोटे से आशियाने को बहुत कलरफुल तरीके से सजाया है। सुरभि ने अपने घर में वुडन फ्लोरिंग का इस्तेमाल किया है। रेड कलर का सोफा उनके लिविंग रूम को आकर्षक लुक देता है। 

Surbhi Jyoti Owns Lavish Apartment in Mumbai, See INSIDE Photos
सुरभि ज्योती का घर - फोटो : सोशल मीडिया

घर लेते समय सुरभि ने इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा कि बालकनी खूब बड़ी हो। बालकनी में उन्होंने पौधे लगाए हैं और इसमें भी कोई शक नहीं कि मुंबई शहर को वो अपनी बालकनी से बार-बार देखना पसंद करती हैं। सुरभि अक्सर अपनी घर की बालकनी से तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surbhi Jyoti Owns Lavish Apartment in Mumbai, See INSIDE Photos
सुरभि ज्योती का घर - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि का घर एक हाईराइज बिल्डिंग में है। उन्हें अपने घर की बालकनी बहुत पसंद है। सुरभि का घर छोटा है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बहुत खूबसूरती से अपने घर को कलात्मक लुक दिया है। सुरभि को ब्राइट कलर्स पंसद है और ये उनके घर की दीवारों पर भी दिखता है। 

विज्ञापन
Surbhi Jyoti Owns Lavish Apartment in Mumbai, See INSIDE Photos
सुरभि ज्योती का घर - फोटो : Instagram

सुरभि ने घर के कई कोनों को खाली भी छोड़ रखा है ताकि घर बड़ा दिखे। शूटिंग के बाद वो घर में आराम करना ज्यादा पसंद करती हैं। सुरभि को जब भी समय मिलता है वो अपने घर की सजावट में जुट जाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed