फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब विदेश में दारा सिंह ने पकड़ा था चोर, 'रामायण' में 'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी के साथ हुई थी चोरी की कोशिश

Wed, 17 Jun 2020 08:02 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 17 Jun 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
sunil lahri reveals when ramayan hanuman aka dara singh takes thief
दारा सिंह, सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी हर रोज सीरियल से जुड़े मजेदार किस्से साझा कर रहे हैं। 'रामायण' के पुन: प्रसारण के बाद से सुनील सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। अब उन्होंने हनुमान यानी दारा सिंह के साथ का एक किस्सा प्रशंसकों को बताया है।  

sunil lahri reveals when ramayan hanuman aka dara singh takes thief
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर

एक वीडियो पोस्ट कर सुनील कहते हैं कि 'मंगलवार के एपिसोड में आपने देखा होगा कि कैसे अंगद सिंहासन से नीचे उतरते हैं और वो रावण का मुकुट हमारी तरफ फेंकते हैं। दरअसल वो सब क्रोमा में किया गया था।' 

sunil lahri reveals when ramayan hanuman aka dara singh takes thief
दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दारा सिंह से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए सुनील कहते हैं कि 'रामायण के सिलसिले में हम लोग पहली बार भारत से बाहर गए थे केन्या। बहुत खूबसूरत जगह थी। बहुत मजा आया। वहां पर मैं और दारा सिंह जी शॉपिंग के लिए गए तो उन्होंने मुझे शॉपिंग के दौरान एक ब्रीफकेस दिलाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil lahri reveals when ramayan hanuman aka dara singh takes thief
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील आगे बताते हैं कि 'इसके आगे का किस्सा बहुत रोचक है। जब हम लोग शॉपिंग करके बाहर निकले तो दारा सिंह जी मुझसे आगे चल रहे थे। मैं पीछे था। किसी ने सोचा इस ब्रीफकेस में बहुत कुछ सामान होगा और वो ब्रीफकेस खींचकर भागा। मैं चोर-चोर करके चिल्लाया। वो दारा जी के साइड से निकल कर भागा।' 
 

विज्ञापन
sunil lahri reveals when ramayan hanuman aka dara singh takes thief
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील आगे कहते हैं कि 'दारा सिंह जी ने उसे हाथ से पकड़कर बिल्कुल हवा में उड़ा दिया और फिर उसे नीचे गिराया। वो ये सब देखकर ब्रीफकेस छोड़कर ऐसा भागा कि मैं बता नहीं सकता। ये ब्रीफकेस मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि दारा सिंह जी ने मुझे गिफ्ट दिया था। मुझे बहुत प्यारा है। ये मेरे लिए बहुमूल्य है। मैंने इसे अभी तक संभाल कर रखा है और आगे भी रखूंगा।' वीडियो के दौरान सुनील वो ब्रीफकेस भी दिखाते हैं।

चीन के साथ झड़प में 20 जवान शहीद, सलमान खान सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed