{"_id":"59c89bd94f1c1b36688b67a4","slug":"sunil-grover-posted-a-promo-of-music-video-billa-sharabi-after-clash-with-kapil-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडी के बाद नया कारनामा करने को तैयार 'गुत्थी', पोस्ट किया अनोखा वीडियो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कॉमेडी के बाद नया कारनामा करने को तैयार 'गुत्थी', पोस्ट किया अनोखा वीडियो
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
sunial grover
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से किनारा करने के बाद सुनील ग्रोवर की फैन फॉलोइंग में पहले से कहीं ज्यादा इजाफा हुआ है। ऐसे में सुनील भी अपने फैंस को खुश रखने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। आप भी जाने आखिर अपने फैंस के लिए अब क्या कर रहे हैं सुनील।
sunial grover
हाल ही में सुनील ग्रोवर रियलिटी शो 'डांस प्लस 3' के फिनाले में कॉमेडी करते दिखाई दिए थे। इसके साथ ही कपिल शर्मा शो को अलविदा कहने के बाद अब सुनील ग्रोवर की डिमांड काफी बढ़ गई है। देश विदेश में सुनील कई स्टेज परफॉर्मेंस करते रहते हैं।
sunial grover
अब सुनील जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आने वाले हैं। इस वीडियो में सुनील शराबी बिल्ले के रुप में दिखाई देंगे। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने इसका एक प्रोमो वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें- टीम इंडिया की जीत के बाद ट्विटर पर कुछ ऐसा बोल गए बिग बी, खुश हो जाएंगे रोहित शर्मा
पढ़ें- टीम इंडिया की जीत के बाद ट्विटर पर कुछ ऐसा बोल गए बिग बी, खुश हो जाएंगे रोहित शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
sunial grover
वीडियो में सुनील पुराने से कपड़ों में काफी फनी लग रहे हैं। वीडियो ट्वीट करते हुए सुनील ने ये जानकारी भी दी है कि ये वीडियो 26 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। फैंस को सुनील के इस म्यूजिक वीडियो का काफी बेसब्री से इंतजार है।
Promo of a Music Video by Billa Sharabi releasing on Tuesday, 26th Sep. Voice is mine Music is by @ItsAmitTrivedi 🙈 pic.twitter.com/T4rW259FBN
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) September 24, 2017
विज्ञापन
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
कपिल शर्मा शो को छोड़ने के बाद कपिल ने कई बार सुनील को शो में वापस लाने की कोशिश भी की लेकिन सुनील ने उनकी एक भी नहीं सुनी। कपिल और सुनील की लड़ाई का असर कपिल शर्मा शो की टीआरपी को भुगतना पड़ा है।
पढ़ें- 'पद्मावती' में शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक, पहली बार रॉयल अवतार में आए नजर
पढ़ें- 'पद्मावती' में शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक, पहली बार रॉयल अवतार में आए नजर