फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा की एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ अब जुड़ेगा सुनील ग्रोवर का कनेक्शन, कुछ यूं नजर आएंगे दोनों

Sun, 01 Apr 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
sunil grover make a new connection and comeback with kapil sharma ex girlfriend preeti simon

टीवी के मशहूर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और उनके जोड़ीदार रहे सुनील ग्रोवर का झगड़ा आज हर कोई जानता है। इस विवाद के बाद से सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक दूसरे के साथ नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं हाल ही में कपिल शर्मा ने जिगरी दोस्त रहे सुनील के बिना ही अपने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' की शुरुआत कर ली है। अब खबर है कि कपिल शर्मा की एक्स-गर्लफ्रेंड का कनेक्शन जल्द ही सुनील ग्रोवर के साथ जुड़ने वाला है। जी हां सूत्रों की मानें तो सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की एक्स-गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोन जल्द ही एक नए टीवी शो में नजर आ सकते हैं।

sunil grover make a new connection and comeback with kapil sharma ex girlfriend preeti simon
kapil sharma

खबर है कि सुनील ग्रोवर ने प्रीती सिमोन के साथ हाथ मिला लिया है। सुनील ने अपने एक ट्वीट में हाल ही में बताया था कि उन्हें ईश्वर की कृपा से एक नया शो मिल गया है जिसमें वह जल्द ही नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील इसी शो की बात कर रहे थे और इस शो में प्रीती के अलावा उनकी बहन नीती भी उनके साथ नजर आएंगी।

sunil grover make a new connection and comeback with kapil sharma ex girlfriend preeti simon
kapil sharma

सुनील ग्रोवर का यह नया शो जल्द ही कपिल शर्मा के शो को टक्कर देने टीवी पर प्रसारित होगा। बात करें कपिल शर्मा के नए शो की तो उनके इस शो उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक कपिल और प्रीति पिछले साल ही अलग हो गए थे। इतना ही नहीं कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में जो झगड़ा हुआ था वह भी  प्रीती और कपिल के झगड़े से ही शुरू हुआ था। कपिल ने कुछ वक्त पहले ही प्रीती से पूरी तरह से संबंध खत्म कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil grover make a new connection and comeback with kapil sharma ex girlfriend preeti simon
Sunil Grover

आपको बता दें कि कपिल शर्मा के शो से बाहर जाने के बाद से सुनील ग्रोवर लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि वह कई सारे लाइव शोज में नजर आ चुके हैं लेकिन कपिल शर्मा शो पर उन्होंने वापसी नहीं की है। वहीं कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद से उसकी टीआरपी भी काफी हद तक नीचे आ गई थी। अब देखना यह होगा कि सुनील अपने इस शो के माध्यम से क्या कमाल दिखा पाते हैं और उनका ये नया कनेक्शन क्या जादू चलाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed