फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफ एयर हो जाएगा टीवी का यह पॉपुलर शो, एक्टर की फैन्स से अपील, 'प्लीज मेरे शो को बंद होने से बचा लो'

Wed, 11 Apr 2018 06:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
Star Plus Show Zain Naamkarann Zain Imam Appeals Fans To Watch Show On TV
Naamkarann

स्क्रिप्ट में बदलाव, नए चेहरों की एंट्री और पूरे शो का लुक बदलने के बाद भी स्टार प्लस का शो 'नामकरण' टीआरपी की रेस में फिसड्डी साबित हुआ। ऐसा नहीं है कि लोग महेश भट्ट निर्देशित इस शो को देखना नहीं चाहते। यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है, मगर लोग इसे टीवी पर देखने की जगह ऑनलाइन देख रहे हैं। इस वजह से शो की टीआरपी कम होती है।

Star Plus Show Zain Naamkarann Zain Imam Appeals Fans To Watch Show On TV
Naamkarann

कम टीआरपी की वजह से यह शो बंद होने की कगार पर जा पहुंचा है। इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल के लीड एक्टर जैन इमाम ने लोगों से अपील की है कि वे शो को ऑनलाइन नहीं बल्कि टीवी पर देखें ताकि इसे ऑफ-एयर होने से बचा सकें। 

Star Plus Show Zain Naamkarann Zain Imam Appeals Fans To Watch Show On TV
Naamkarann
वैसे तो इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि जैन इमाम ने किस प्लैटफॉर्म के जरिए लोगों से यह अपील की है। मगर इंस्टाग्राम पर उनके एक फैन क्लब ने इस पोस्ट से इशारा दिया है कि शो पर वाकई तलवार लटकी है।

 

Guys keep watching naamkaran money to Friday on @starplus at 9 and also watch repeat telecast if u want to carry on watching avneil💖😭🤞@zainimam_official @ad_aditirathore93 ❤❤❤#zainimam#naamkaran#neilkhana#avneil#naamkarann#sad#pain#zain#neil#avneilforever Comment below your reaction to this video ❤ Iphone 6/MONEY giveaway as soon as I reach 500 followers in 3 weeks share the username and you will have more chance to win #giveaway

A post shared by Fanpage_zain_official (@fanpage_zain_official) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Star Plus Show Zain Naamkarann Zain Imam Appeals Fans To Watch Show On TV
Naamkarann

हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल 'नामकरण' ने तीसरी बार लीप लिया है। शो का पुरा लुक बदल दिया गया है। इस बार कहानी 10 साल आगे बढ़ी है। सीरियल में पुलिस ऑफिस नील खन्ना का किरदार निभाने वाले एक्टर जैन इमाम का लुक पहले से ज्यादा स्टाइलिश हो गया है। नील का प्रोफेशन भी बदल गया है। अब वह एक रेडियो जॉकी बन चुका है। एक्ट्रेस अदिति राठौर शो में जैन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन
Star Plus Show Zain Naamkarann Zain Imam Appeals Fans To Watch Show On TV
Naamkarann

महेश भट्ट की फिल्म 'जख्म' की कहानी पर आधारित उनके टीवी सीरियल 'नामकरण' में नए चेहरे जुड़े हैं। एक्ट्रेस सोनी सिंह जहां नए अवतार में नजर आ रही हैं, वहीं जान खान, सना शेख और मृणमयी की भी इंट्री हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed