फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: घर पहुंचीं हिना खान ने उतरवाए बिहारी बाबू के कपड़े, श्रीसंथ बोले 'बेकार' की गेस्ट

Wed, 26 Dec 2018 02:57 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 26 Dec 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Hina Khan removed Deepak Thakur clots during task
hina khan - फोटो : voot
टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 12 का यह आखिरी हफ्ता चल रहा है। इसी के साथ ही विजेता को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दर्शक भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए उत्सुक हैं। शो के आखिरी हफ्ते में जहां बिग बॉस के घर में काफी मुश्किल टास्क होते जा रहे हैं वहीं शो में सितारों का आना लगा हुआ है। मंगलवार को भी शो में कई सितारे नजर आए हैं।
Bigg Boss 12 Hina Khan removed Deepak Thakur clots during task
bigg boss - फोटो : voot
इस बार के वीकेंड के वार में सोमी खान के घर से बेघर हो जाने के बाद शो में अब दीपिका कक्कड़, सुरभि राणा, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, श्रीसंत और रोमिल चौधरी बचे हैं। इसके साथ ही इन सभी कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी कड़ा हो गया है। मंगलवार को एक टास्क के तहत बिग बॉस के घर में हिना खान के साथ प्रियांक शर्मा, गौतम गुलाटी और जूही परमार पहुंचे। इस दौरान घर में होटल टास्क हुआ है। 
 
Bigg Boss 12 Hina Khan removed Deepak Thakur clots during task
bigg boss - फोटो : voot
इस टास्क के दौरान इन सभी सितारों ने घर में मौजूद सदस्यों को अपनी तरफ से भी टास्क दिए। हिना खान ने दीपक ठाकुर को बड़े ही कड़े और बेहद फनी टास्क करवाए। उन्होंने दीपक के कपड़े उतारवाए और पूल में जाकर उन्हें अपने लिए गाना गाने को भी कहा। हिना खान यहीं नहीं रुकी उन्होंने दीपक को अपनी आधी दाढ़ी कटवाने को बोला। इसके बाद उन्होंने हिना को खुश करने के लिए अपनी आधी दाढ़ी को कटवा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Hina Khan removed Deepak Thakur clots during task
bigg boss - फोटो : voot
दीपक के इस अंदाज में देखकर सभी घरवाले ठहाके लगाने लगते हैं। वहीं करणवीर बोहरा को हिना खान के कहने पर अपने बाल कर्ली करवाने पड़े। इसके अलावा हिना खान ने घर में मौजूद अन्य सदस्यों को भी टास्क दिए और घर का काम भी करवाया। टास्क के दौरान श्रीसंथ ने मजाकिया अंदाज में हिना खान को बेकार की गेस्ट भी बताया। वहीं घरवालों ने इस सभी सितारों के साथ मिलकर ढेर सारी मस्ती भी की। 
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Hina Khan removed Deepak Thakur clots during task
bigg boss - फोटो : file photo
आपको बता दें कि 'बिग बॉस' के फिनाले से महज 7 दिन पहले सोमी खान घर से बेघर हुई हैं। घर से निकलते ही सोमी खान ने कई खुलासे किए हैं। सोमी खान ने न केवल दीपक और अपने रिश्ते पर बात की बल्कि रोमिल चौधरी के बारे में भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि दीपक की भावनाओं की वह कद्र करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed