कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के चलते लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने 90 के दशक के सबसे चर्चित टेलीविजन धारावाहिक 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण शुरू किया। सालों बाद भी दोनों का क्रेज लोगों के बीच खूब देखा गया। वहीं अब इसी बीच सोनू निगम का नाम भी इससे जुड़ गया है। सोनू निगम का सालों पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोलह साल की उम्र में जब सोनू निगम ने गाया स्टेज पर 'अथ श्री महाभारत कथा', वीडियो हो रहा वायरल
लॉकडाउन के बीच शुरू हुए महाभारत के प्रसारण से उसके सभी कलाकारों की जानकारियां वायरल होने लगीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन कलाकारों से जुड़ी कई बातों को साझा करना शुरू कर दिया। अब इसका कनेक्शन सोनू निगम से भी जुड़ गया है। सोनू निगम का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और महाभारत का टाइटल ट्रैक गा रहे हैं।
सोनू निगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू निगम महाभारत का टाइटल ट्रैक 'अथ श्री महाभारत कथा' गा रहे हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को सोनू निगम ने खुद ही अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। जिसके बाद ये वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी खूब वायरल हो रहा है।
ये वीडियो साल 1989 का है। सोनू ने आधारशिला अवॉर्ड्स फंक्शन में ये परफॉर्मेंस दी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस आयोजन में महाभारत के निर्देशक बीआर चोपड़ा, कलाकार पुनीत इस्सर, रूपा गांगुली भी मौजूद थे। सोनू ने इन सभी के सामने ये परफॉर्मेंस दी थी। ये बता दें कि इस दौरान तक सोनू निगम की बॉलीवुड में एंट्री नहीं हुई थी।
16 year old Sonu Nigam singing the song from Mahabharata 😍❤️. . . . #SonuNigam #Mahabharat
A post shared by Bollywood stardust (@bollywoodstardust_1) on
बात करें महाभारत के बारे में तो 1988 में शुरू हुई बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'महाभारत' का पुनःप्रसारण कोरोना काल में किया गया है। जिसे एक बार फिर से दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी के साथ रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण भी किया गया। दोनों को ही दर्शकों का एक बार फिर से वैसा ही प्यार मिला जैसा पहले मिला था।