फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता तिवारी ने शो में अपनाया बोल्ड अवतार,इंटीमेट सीन करने के बाद घंटों रोती थीं अकेले

Tue, 10 Dec 2019 02:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 10 Dec 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari reveals she cried when shoot intimate scenes in Ekta Kapoor web show Hum Tum and Them
Shweta Tiwari - फोटो : social media

छोटे पर्दे के कई सीरिल्स में अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। उन्होंने निर्माता-निर्देशक एकता कपूर के वेब शो 'हम तुम एंड देम' से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ALT बालाजी पर डेब्यू किया है। इस वेब शो में श्वेता तिवारी के साथ अभिनेता अक्षय ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। 'हम तुम एंड देम' में पहली बार श्वेता तिवारी पर पर्दे पर बोल्ड और इंटीमेट सीन दिए हैं। जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। 

Shweta Tiwari reveals she cried when shoot intimate scenes in Ekta Kapoor web show Hum Tum and Them
shweta tiwari - फोटो : social media

'हम तुम एंड देम' में दिए सीन पर अब श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी की राय के बारे में बताया है कि जब उन्होंने इस शो में इंटीमेट सीन करने के लिए कहा गया तो उनकी बेटी पलक तिवारी ने क्या कहा। श्वेता तिवारी ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉट ब्वॉय से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि जब पलक ने जब मां श्वेता तिवारी के इंटीमेट्स सीन देखे तो उन्होंने श्वेता को इंटीमेट सीन ऐसे करने की सलाह दी जैसी 2019 में अन्य अभिनेत्रियां करती हैं।

Shweta Tiwari reveals she cried when shoot intimate scenes in Ekta Kapoor web show Hum Tum and Them
shweta tiwari, palak tiwari - फोटो : social media

श्वेता तिवारी ने कहा,जब मैं 'हम तुम एंड देम' के लिए इंटीमेट सीन फिल्मा रही थी तो हर एक सीन को शूट करने के बाद मैं अपनी वैनिटी में भाग जाती और खुद को बंद कर लेती थी। खुद को बंद करके मैं रोना शुरू करती थी। मुझे लगता था मैं ये नहीं सकती। मेरे पास जब 'हम तुम एंड देम' की स्क्रिप्ट आई थी तब मैंने अपनी बेटी को इसके बारे में बताया। तो उसने मुझसे कहा कि अब आप अभिनय से ऊब चुकी हो। इसलिए 90 के दशक की अभिनेत्री बनकर अभिनय छोड़ने का क्या फायदा, आज की अभिनेत्री बनकर छोड़ो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari reveals she cried when shoot intimate scenes in Ekta Kapoor web show Hum Tum and Them
Abhinav Kohli, Shweta Tiwari and Palak - फोटो : file photo

श्वेता ने आगे कहा कि, 'मेरी बेटी ने ही मुझे इस बात के लिए तैयार किया और कहा कि ऑनस्क्रीन किस करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन जब मैं शो के सेट पर आई और मैंने सीन और सिनेमेटोग्राफी को देखा तो मैंने सोचा ये क्या है ? मैं हर बार जब सेट से जाती तो रोती थी और सेट से लौटते वक्त भी रोती थी। इंटीमेट सीन करने के लिए अक्षय ओबेरॉय हमेशा मेरा साथ देते थे और पूछते थे कि क्या मैं तैयार हूं ? मैं उन्हें हर बार हां तो बोल देती थी लेकिन बार-बार ये कहती थी कि बस दो मिनट और दे दीजिए। उन्होंने मेरा काफी सहयोग किया। अक्षय ने इतने अच्छे से मदद किया तो हो गया बस और मेरी बेटी ने इसमें सबसे ज्यादा मेरा साथ दिया।'

विज्ञापन
Shweta Tiwari reveals she cried when shoot intimate scenes in Ekta Kapoor web show Hum Tum and Them
Shweta Tiwari, Varun Badola - फोटो : amar ujala mumbai

आपको बता दें कि 'हम तुम एंड देम' ये शो 6 दिसंबर को ALT बालाजी पर रिलीज हो गया है। बीते दिनों इस शो की ट्रेलर रिलीज हुआ था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। ढाई मिनट के ट्रेलर में श्वेता और अक्षय कई बार इंटीमेट होते नजर आए। दर्शकों को श्वेता का ये बोल्ड अंदाज काफी पसंद आया है। इस वेब शो के अलावा श्वेता सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में भी नजर आ रही हैं । 


पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के बाहर होते इस कंटेस्टेंट ने दिखाए तेवर, कहा, 'तुम्हारे बाप का शो है'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed