फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने बेटे से मिलने श्वेता तिवारी के घर पहुंचे अभिनव कोहली, वीडियो बनाकर बताई मन की बात

Tue, 03 Nov 2020 06:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 03 Nov 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari Husband Abhinav Kohli Bangs Actress House Door To Meet Son Reyansh
Abhinav Kohli and Shweta Tiwari - फोटो : file photo

टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइल से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। श्वेता ने दो शादियां कीं लेकिन उनकी दोनों ही शादिया फेल हो गईं। जब तक श्वेता पहले पति राजा चौधरी के साथ रहीं तब तक विवादों से घिरी रहीं। लेकिन विवादों से उनका नाता खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। श्वेता अब दूसरे पति अभिनव कोहली को लेकर विवादों में घिरी नजर आ रही हैं। श्वेता और अभिनव के बीच की लड़ाई अब एक नया मोड़ लेती जा रही है।

Shweta Tiwari Husband Abhinav Kohli Bangs Actress House Door To Meet Son Reyansh
abhinav kohli, shweta tiiwari - फोटो : social media

कुछ दिनों से अभिनव लगातार सार्वजनिक तौर पर श्वेता के ऊपर बेटे रेयांश से मिलने की इजाजत न देने का आरोप लगा रहे थे। इस मामले में जब उन्हें एक्ट्रेस से कोई रिस्पांस नहीं मिला, तो बीती रात अभिनव उनके घर के बाहर पहुंच गए और श्वेता के घर का दरवाजा जोर-जोर से खटखटाने लगे। इस पूरे वाक्ये का वीडियो अभिनव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  के जरिए साझा किया है।

Shweta Tiwari Husband Abhinav Kohli Bangs Actress House Door To Meet Son Reyansh
श्वेता तिवारी - फोटो : Social Media

अभिनव ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। अभिनव अपने वीडियो में कहते हैं, 'शुरुआत से यही हो रहा है। आप एक आदमी को इतना तंग कर दो, इतना थका दो कि वह असहाय हो जाए और कोई गलत काम कर बैठे। थोड़ी देर पहले ही मैं अपने बेटे से मिला था। अब फिर से वैसा ही हो रहा है। सोचिए, ऐसे में बच्चे के साथ क्या हो रहा होगा। आज ही बच्चे से मिला हूं और वह इतना डरा हुआ, इतना सहमा हुआ था। क्या कर रहे हैं हम उसके दिमाग के साथ? श्वेता को यह सब चीजें क्यों समझ में नहीं आ रहीं? पता नहीं उसे इससे क्या मिलेगा? सब लोग घर के अंदर हैं लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari Husband Abhinav Kohli Bangs Actress House Door To Meet Son Reyansh
श्वेता तिवारी और रेयांश

इसके अलावा अभिनव ने एक मैसेज का स्क्रीनशॉट भी साझा किया था। इस पोस्ट में लिखा था- 'मैं जब आया तब किसी ने उसका जवाब नहीं दिया। मैंने आपको कॉल किया था, आपने कॉल पिक क्यों नहीं किया? क्या आपने मेरे बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया है? क्या आपने उसे जेल में डाल दिया है? आपने मुझे उससे अभी तुरंत मिलवाया और आप फिर गायब हो गई हैं। क्या वो आपके साथ है या आपने उसे अंदर लॉक किया हुआ है? आप बेचारे बच्चे को क्यूं टॉर्चर कर रही हैं? ऐसे आप उसे बर्बाद कर देंगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Torture

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on

विज्ञापन
Shweta Tiwari Husband Abhinav Kohli Bangs Actress House Door To Meet Son Reyansh
श्वेता तिवारी

गौरतलब है कि इससे पहले अभिनव ने श्वेता पर बेटे रेयांश को लापता करने का आरोप लगाया था। अभिनव ने कहा था कि श्वेता ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया है और वह उनसे बात नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा 25 अक्तूबर से लापता है।

पढ़ें: शादी के बाद पहला करवाचौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां, पति की लंबी उम्र के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed