फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोर्ट-कचहरी: अभिनव कोहली ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, श्वेता पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 18 May 2021 01:27 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 18 May 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari ex husband Abhinav Kohli files petition in High Court for Son Reyansh Kohli custody
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Social media

अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति अभिनव कोहली के बीच विवाद सुलझता नजर नहीं आ रही है, बल्कि ये बढ़ता ही जा रहा है। बेटे से मिलने और कस्टडी को लेकर शुरू हुआ ये झगड़ा अब कोर्ट पहुंच गया है। इसको लेकर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति अभिनव कोहली इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं और दोनों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। श्वेता तिवारी अपने बेटे रेयांश और बेटी पलक के साथ अलग रहती हैं। पिछले दिनों श्वेता तिवारी ने अपनी सोसाइटी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर पति अभिनव पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिनव श्वेता से बेटे रेयांश को छीनते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद कई सितारों ने श्वेता का समर्थन करते हुए अभिनव की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। तो वहीं अब अभिनव कोहली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं।

Shweta Tiwari ex husband Abhinav Kohli files petition in High Court for Son Reyansh Kohli custody
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : Social media

पूर्व पति अभिनव कोहली ने अभिनेत्री और अपने बेटे की मां श्वेता तिवारी की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ा दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर बताया है कि हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। अब बेटे की कस्टडी के मामले में जल्द सुनवाई होगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने श्वेता को कोर्ट में घसीट लिया है। पोस्ट देखकर लग रहा है कि अभिनेत्री को अब अदालत के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

Shweta Tiwari ex husband Abhinav Kohli files petition in High Court for Son Reyansh Kohli custody
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram

अभिनव कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा ‘मैं माननीय हाई कोर्ट का आभारी हूं। हाई कोर्ट ने मुझे 11.05.2021 को सुनवाई का मौका दिया। मैं प्रतीक्षा कर रहा था कोर्ट के ऑर्डर को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित होने के लिए। हाई कोर्ट को मेरी वकील ने बताया कि श्वेता साउथ अफ्रीका जा चुकी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari ex husband Abhinav Kohli files petition in High Court for Son Reyansh Kohli custody
श्वेता तिवारी - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari

आगे उन्होंने लिखा ‘बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है और उसका ख्याल रखने के लिए वो यहां नहीं है। श्वेता के वकील ने भी बताया कि श्वेता काम करने के लिए दक्षिण अफ्रीका चली गई है। हाई कोर्ट ने मेरी वकील को निर्देशित किया कि अपनी बात लिखित में एक याचिका के तौर पर एक सप्ताह के भीतर दायर करें। उसके एक सप्ताह के अंदर श्वेता के वकील जवाब दायर करें।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024)

 

विज्ञापन
Shweta Tiwari ex husband Abhinav Kohli files petition in High Court for Son Reyansh Kohli custody
Shweta Tiwari, Abhinav and Palak Tiwari - फोटो : file photo

अभिनव कोहली ने लिखा कि ‘और फिर 24 तारीख से शुरू होने वाले सप्ताह में हमलोग हाई कोर्ट के सामने पेश हो सकते हैं।’ अभिनव ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद ‘उम्मीद की किरण’ कहते हुए ये पोस्ट साझा किया था। बता दें कि ये विवाद बेटे रेयांश की कस्टडी को लेकर है। फिलहाल श्वेता टीवी के अपकमिंग रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed