श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनके पूर्व पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) के बीच चल रहा विवाद बीते दिनों काफी सुर्खियों में रहा है। वहीं अब श्वेता की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में पलक के इस कदम से उनके फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। पलक अक्सर अपने और परिवार से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अब अटकलें लगाईं जा रही हैं कि पलक तिवारी ने अपनी मां और अभिनव कोहली के झगड़े के बाद अकाउंट डिलीट किया है। पिछले कई दिनों से श्वेता और अभिनव की लगातार लड़ाई सामने आ रही है। वहीं एक वीडियो में तो अभिनव श्वेता को धक्का देकर गिराते हुए और उनसे बेटे को छीनते हुए नजर आए थे। जिसे देखने के बाद तमाम सिलेब्रिटीज श्वेता के समर्थन में आ गए थे और अभिनव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विवाद: श्वेता तिवारी की बेटी ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, मां और सौतेले पिता का झगड़ा है वजह?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 25 May 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन