फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CCTV फुटेज: श्वेता तिवारी के बेटे को जबरदस्ती छीनते नजर आए अभिनव कोहली, हाथापाई का वीडियो वायरल

Tue, 11 May 2021 09:42 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 11 May 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari accused husband for physical abuse shared cctv footage of abhinav kohli snatching son reyansh from her hands
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली, रेयांश - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari

मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी का उनके पति अभिनव कोहली के साथ विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से इनके बीच कहासुनी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों के झगड़े की खबरें सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री का उनके पति के साथ विवाद बेटे को लेकर है। अब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें अभिनव श्वेता को धक्का देकर गिराते हुए और उनसे बेटे को छीनते हुए नजर आ रहे हैं।

Shweta Tiwari accused husband for physical abuse shared cctv footage of abhinav kohli snatching son reyansh from her hands
श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ये खबर सनसनी की तरह फैल गई है। सीसीटीवी फुटेज खुद श्वेता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि कुछ ही देर में ये वीडियो हटा दिया जाएगा। तब तक सच को दुनिया के सामने आ जाने दो।

Shweta Tiwari accused husband for physical abuse shared cctv footage of abhinav kohli snatching son reyansh from her hands
Shweta Tiwari, Abhinav and Palak Tiwari - फोटो : file photo

इस वीडियो में श्वेता के साथ अभिनव द्वारा किए जा रहे बर्ताव को देखकर हर कोई चौंक गया है। अभिनेत्री ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा ‘अब सच सामने आने दो !!!! (लेकिन यह मेरे अकाउंट पर हमेशा के लिए रहने वाला नहीं है, मैं अंत में इसे हटा दूंगी, मैं सच को साबित करने के लिए अभी यह पोस्ट कर रही हूं)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari accused husband for physical abuse shared cctv footage of abhinav kohli snatching son reyansh from her hands
श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari

श्वेता तिवारी ने आगे लिखा ‘यही कारण है कि मेरा बच्चा उससे डर गया है। इस घटना के बाद मेरा बच्चा एक महीने से अधिक समय तक डर गया था, वह इतना डर गया था कि वह रात में ठीक से सो भी नहीं पाता था। उसका हाथ दो सप्ताह से अधिक समय तक चोटिल था। अब भी वह अपने पापा के घर आने या उनसे मिलने से डरता है। मैं अपने बच्चे को इस मानसिक आघात से गुजरने नहीं दे सकती।’

विज्ञापन
Shweta Tiwari accused husband for physical abuse shared cctv footage of abhinav kohli snatching son reyansh from her hands
श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari

श्वेता तिवारी ने कहा कि ‘मैं अपने बेटे को शांत और खुश रखने की पूरी कोशिश करती हूं। लेकिन यह खतरनाक आदमी मुझे चैन से जीने नहीं देता और मेरे बच्चे को दुख पहुंचाना चाहता है। अगर यह शारीरिक शोषण नहीं है तो क्या है !!!!? यह मेरी सोसायटी का सीसीटीवी फुटेज है।’

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed