दर्शकों का पसंदीदा गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के साथ एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। इस शो का रजिस्ट्रेशन 10 मई सोमवार यानी आज रात 9 बजे से शुरू हो जाएगा। इस शो को एक बार फिर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे। 10 मई से रोजाना रात 9 बजे सोनी चैनल पर बिग बी दर्शकों से एक सवाल पूछेंगे जिसका जवाब देना होगा। इस बार कौन बनेगा करोड़पति 13 में हिस्सा लेने के लिए इन तीन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत है। ये तीन चीजें जिसके पास हों वो हॉट सीट तक पहुंचने में कामयाब हो सकता है। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते इस सीजन के फॉर्मेट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इस बार ऑडियंस पोल लाइफलाइन से बाहर कर दिया गया है।
KBC Registration 2021: आज से शुरू होगा KBC का रजिस्ट्रेशन, इन तीन चीजों को अपनाकर जीत सकते हैं करोड़ों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपको बताते हैं उन तीन चीजों के बारे में जिससे आप पहुंच जाएंगे हॉट सीट तक। ये तीन चीजें हैं, 'कोशिश, मेहनत और पढ़ाई'। सोनी चैनल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक नया ट्वीट किया है। इसमें लिखा, 'कोशिश, मेहनत और पढ़ाई आपको ला सकती है हॉट सीट पर। पाइए अमिताभ बच्चन जी से मिलने का और करोड़पति बनने का मौका। रजिस्टर करें केबीसी 13 के लिए और दीजिए सवालों के जवाब रात 9 बजे से'।
#KBC ki hot seat aap se hai sirf kuch sawaal durr! Koshish keejiye aur leejiye apna pehla kadam apne sapno ki ore #KBC ke saath!#KBC13 ke sawaal aur registration shuru ho rahe hai aaj se raat 9 baje. @SrBachchan pic.twitter.com/GT00gHOT0b
इस बार कौन बनेगा करोड़पति के लिए कंटेस्टेंट चुनने का तरीका पूरी तरह से डिजिटल हो चुका है। इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको चार चरणों से गुजरना होगा। जो भी इन चार सेलेक्शन राउंड को पार कर लेगा वो हॉट सीट तक पहुंच जाएगा।
बता दें कि आज रात 9 बजते ही सोनी चैनल पर एक सवाल पूछा जाएगा जिसका जवाब दर्शकों को या तो मैसेज या सोनी लिव एप के जरिए देना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत जो भी दर्शक सही जवाब देंगे उन्हें एक खास तरह के क्राइटेरिया के आधार पर रैंडम तरीके से स्क्रीन किया जाएगा और चुने हुए लोगों से फोन पर कुछ सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने के लिए उनके पास सिर्फ 10-15 सेकेंड का वक्त होगा।
इसके बाद स्क्रीनिंग में चयनित होने वाले दर्शक ऑनलाइन ऑडिशन देंगे। ऑनलाइन ऑडिशन में एक जनरल नॉलेज टेस्ट होगा और एक वीडियो भी शामिल होगा जिसे चुने गए लोग खुद ही शूट करके सोनी लिव एप पर अपलोड करेंगे। वहीं चौथे और सबसे लास्ट राउंड यानी इंटरव्यू में उन सभी का इंटरव्यू लिया जाएगा जिन्हें ऑनलाइन ऑडिशन में शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिर शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को केबीसी 13 के मंच पर बुलाया जाएगा जहां उन्हें खेलना होगा फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट। जो इस राउंड में सबसे तेजी से और सही जवाब देगा उसे मिलेगा हॉट सीट पर बैठने और करोड़ों कमाने का मौका।