पूरे देश में इन दिनों नवरात्रि की धूम है। आम से लेकर खास, सभी पूरी श्रद्धा से इस त्योहार का जश्न मना रहे हैं। वे नीजि जिंदगी से लेकर पेशेवर जिंदगी में भी नवरात्रि के रंग में रंगे हुए हैं। सिनेमा जगत भी इससे अछूता नहीं है। अभिनेत्री श्वेता रोहिरा भी इनमें से एक हैं। श्वेता ने एक ऐप के लिए देवी दुर्गा के नौ रूपों को अपनाया है।
नवरात्रि के रंग में रंगी ये अभिनेत्री, देवी दुर्गा के नौ अवतारों में आईं नजर
श्वेता का कहना है कि नवरात्रि का त्योहार उनके लिए बहुत मायने रखता है और जब उन्हें यह मौका मिला तो वह उत्साहित थीं। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से मां दुर्गा के विभिन्न रूपों से मोहित हुईं हूं। मैंने उनकी बहुत सारी पेंटिंग्स भी बनाई हैं। हमारी पौराणिक कथा बहुत दिलचस्प है और मुझे इसे पढ़ना बहुत पसंद है। इसलिए, जब मुझे इस ऐप द्वारा इसके लिए संपर्क किया गया, तो मैं इस मौके को छोड़ना नहीं चाहता थी। अभिनेत्री ने कहा, मेरी और मेरी टीम ने प्रत्येक लुक को परफेक्ट बनाने की कोशिश की। सचिन गुरव ने प्रत्येक और हर चीज को सुनिश्चित किया है। हमारे पास मेकअप से लेकर फोटोग्राफी तक की सर्वश्रेष्ठ टीम थी। सभी तस्वीरों को मेरे प्रशंसकों द्वारा सराहा और पसंद किया जा रहा है। मैंने हर लुक का आनंद लिया क्योंकि हर एक लुक एकदम अलग था।
अभिनेत्री ने आगे कहा, मेरे लिए नवरात्रि का बहुत महत्व है। यह मेरे लिए आत्म-जागरूकता का समय है। प्रत्येक देवी मां हमारे चक्रों से जुड़ी हुई हैं और नकारात्मक ऊर्जा को मुक्त करने और हमें सर्वश्रेष्ठ बनाने में हमारी मदद करती हैं। श्वेता इन दिनों कुछ रिवाज का पालन करती हैं। अभिनेत्री ने कहा, मैं व्रत नहीं रखती हूं, लेकिन मुझे शुद्ध शाकाहारी रहना पसंद है। इस दिनों मुझे, पत्तेदार और हरे रंग का भोजन करना अच्छा लगता है।
View this post on Instagram
A post shared by Shweta Rohira (@shwetarohira) on
View this post on Instagram
A post shared by Shweta Rohira (@shwetarohira) on
नवरात्रि, श्वेता को उसके बचपन की याद दिलाती है। इसे लेकर उन्होंने कहा, स्कूल के दिनों में, मैं घाघरा चोली पहनकर गरबा खेला करती है। मैं इस कारण हमेशा नवरात्रि का इंतजार करती हूं। इसके अलावा, मेरे पसंदीदा सिंगर फाल्गुनी पाठक हैं और मुझे उनके गाने बहुत पसंद हैं, जब मैंने अपने कॉलेज के दिनों में उनके साथ एक संगीत वीडियो शूट किया था। वह एक सपना सच होने जैसा था।
पढ़ें: करण जौहर के ट्वीट के बाद ट्रेंड हुआ #ShutDownFilmCity, वरुण धवन ने दिया करारा जवाब