{"_id":"608a8dde8ebc3e8d5708eadd","slug":"shri-krishna-fame-sunil-nagar-reveals-about-financial-crisis-he-is-facing-in-lockdown-period","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्री कृष्ण के 'भीष्म पितामाह', परिवार ने छोड़ा साथ, घर तक बिक गया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्री कृष्ण के 'भीष्म पितामाह', परिवार ने छोड़ा साथ, घर तक बिक गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 29 Apr 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील नागर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में कोरोना महामारी अपना भयावह रूप दिखा रही है। ऐसे में कई लोगों को इलाज मिलने में दिक्कत हो रही है वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। काम ना होने या लॉकडाउन में काम ठप हो जाने की वजह से लोगों को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। ना सिर्फ आम जनता बल्कि इसकी चपेट में टीवी कलाकार भी आ गए हैं। हाल ही में श्री कृष्ण सीरियल में भीष्म पितामाह का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील नागर ने भी खुलासा किया है कि वो इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
2 of 5
सुनील नागर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ने बताया कि उनकी सारी जमापूंजी खत्म हो चुकी है। परिवारजनों ने भी रिश्ते-नाते तोड़ दिए हैं। वहीं कुछ निजी दिक्कतों के चलते उन्हें अपना घर भी बेचना पड़ा और अब वह एक किराए के घर में रह रहे हैं। अब हाल यह हो चुका है कि किराए के पैसे चुकाने में भी वह असमर्थ हो चुके हैं।
3 of 5
सुनील नागर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'पता नहीं इस मुश्किल दौर में मैं किसे दोषी मानूं। जब मैं काम कर रहा था तो मैंने बहुत कमाया। मैंने कई हिट शोज किए और कई फिल्मों में भी काम किया। लोगों को मेरा काम खूब पसंद भी आया। उस समय मेरे पास काम की कोई कमी नहीं थी लेकिन आज इंडस्ट्री में हमारे लिए कोई काम नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनील नागर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे सुनील कहते हैं, 'मैं एक प्रशिक्षित गायक भी हूं। जिसके चलते कुछ दिन पहले मुझे एक रेस्तरां में गाने का ऑफर मिला। वो लोग मेरे दिन-प्रतिदिन के खर्चों का भी ध्यान रख रहे थे लेकिन फिर लॉकडाउन की घोषणा की गई और सभी रेस्तरां को बंद कर दिया गया। मैं पिछले कुछ महीनों से अपने किराए का भुगतान करने में असमर्थ हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
सुनील नागर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी इस समस्या का जिक्र अपने एक दोस्त से किया था जिसके बाद उन्होंने ये पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने का फैसला किया। सुनील बताते हैं, 'उसके बाद CINTAA ने मुझसे संपर्क किया और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वो मेरी मदद करेंगे लेकिन इसमें कितना समय लगेगा पता नहीं।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।