{"_id":"570f2ef34f1c1b407c4a6ac4","slug":"shilpa-shinde-banned-from-acting-on-television-ever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिल्पा शिंदे के खिलाफ बड़ा फैसला, किसी सीरियल में काम नहीं कर पाएंगी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शिल्पा शिंदे के खिलाफ बड़ा फैसला, किसी सीरियल में काम नहीं कर पाएंगी
Thu, 14 Apr 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : &tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे पर अंगूरी भाभी के किरदार से मशहूर शिल्पा शिंदे फिर मुसीबत में घिर गई हैं। पिछले महीने से ही शिल्पा और सीरियल भाभी जी घर पर हैं की निर्माता बेनेफेर कोहली के बीच तनातनी चल रही है। शिल्पा ने सीरियल छोड़ दिया है और बेनेफर का उन पर आरोप है कि बिना नोटिस ही शिल्पा ने शूटिंग पर आना बंद कर दिया था। इसी मामले में अब शिल्पा पर एक और गाज गिर गई है।
टीवी पर कभी नहीं लौट पाएंगी शिल्पा शिंदे
2 of 6
- फोटो : &tv
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोशिएशन (सिंटा) ने शिल्पा पर हमेशा के लिए बैन लगा दिया है। यानी कि अब शिल्पा छोटे पर्दे पर कभी किसी भी सीरियल या कार्यक्रम में ऐक्टिंग नहीं कर पाएंगी। शिल्पा इससे पहले चिड़ियाघर, लापतागंज, देवों के देव..महादेव, मायका जैसे चर्चित सीरियल कर चुकी हैं लेकिन अब वो इसके लायक भी नहीं बचीं।
टीवी पर कभी नहीं लौट पाएंगी शिल्पा शिंदे
3 of 6
- फोटो : &tv
सिंटा शिल्पा पर नॉन-को-ऑपरेशन ऑर्डर जारी करने वाला है। बेनेफेर ने शिल्फा के अन प्रोफेशनल रवैये को लेकर सिंटा में शिकायत की थी। इसी पर कार्यवाही करते हुए असोसिएशन ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पर कभी नहीं लौट पाएंगी शिल्पा शिंदे
4 of 6
शिल्पा जल्द ही कपिल शर्मा के नए शो में भी आने वाली थीं लेकिन अब माना जा रहा है कि उनके हाथ से ये शो भी निकल गया है। इस ऑर्डर के मुताबिक अब कोई भी प्रोडक्शन हाउस शिल्पा के साथ काम नहीं कर सकता।
विज्ञापन
टीवी पर कभी नहीं लौट पाएंगी शिल्पा शिंदे
5 of 6
गौरतलब है कि शिल्पा पर भाभी जी घर पर हैं के कॉनट्रैक्ट के खिलाफ जा कर शो छोड़ने का आरोप था। साथ ही बेनेफर ने कहा था कि शिल्पा सेट पर बहुत नखरे भी दिखाती थीं। इस पर शिल्पा का कहना था कि उनके साथ बद्तमीजी और बुरा बर्ताव किया गया इसीलिए उन्होंने शो छोड़ा। शिल्पा फिर से अपनी फीस भी बढ़वाना चाह रही थीं जबकि निर्माता का कहना था कि वो पहले ही उनकी फीस बढ़ा चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।