बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल भले ही शो नहीं जीत पाईं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी विनर से कम नहीं है। अक्सर उनके समर्थन में ट्विटर पर ट्रेंड्स चलते हैं। शहनाज खुद भी सोशल मीडिया पर खूब एक्विव रहती हैं। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से वो मुंबई में फंसी हैं। हाल ही में शहनाज ने कोरोना की वजह से चीन को धमकी दे डाली।
VIRAL VIDEO: कोरोना के लिए शहनाज गिल ने चीन को ठहराया जिम्मेदार
शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चीन को चेतावनी देती हुई नजर आ रही हैं। पहले शहनाज हिंदी में बात करती हैं, इसके बाद कराटे के साथ चीनी भाषा में चेतावनी देना शुरू कर देती हैं। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में शहनाज कहती हैं, 'ये जो चीन वालो ने हरकत की है ना, मैं उनको एक ही बात बोलना चाहती हूं। बल्कि बोलना नहीं चेतावनी देना चाहती हूं।' बस इतना कहने के बाद शहनाज कराटे शुरू करती हैं और चीनी भाषा में कुछ बोलती हैं। ये शहनाज की अपनी ही इजाद की हुई कोई भाषा है ये चाइनीज नहीं है। लेकिन उनका ये क्यूट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on
बता दें कि बिग बॉस के बाद शहनाज गिल मुझसे शादी करोगे में नजर आई थीं। इस शो में उनके साथ पारस छाबड़ा थे। लाख कोशिशों के बावजूद ये शो बुरी तरह से पिट गया था। गौतम गुलाटी से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक इस शो में मेहमान बनकर आए थे।
एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा था- 'मैंने मुझसे शादी करोगे शो का हिस्सा बनकर बहुत बड़ी गलती कर दी। मुझे इस शो के लिए हामी नहीं भरनी चाहिए थी। मेरे पास समय था लेकिन मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा।'
सोना मोहपात्रा ने लगाया कार्तिक आर्यन पर गलत खबर फैलाने का आरोप, गायिका बोलीं- 'बड़े दुख की बात है..'