फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ से अफेयर को लेकर शेफाली जरीवाला के पति का खुलासा, बोले- 'मैं उस दिन पूरी रात...'

Wed, 06 Nov 2019 06:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 06 Nov 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Shefali Zariwala husband Parag Tyagi revealed shocking thing about Siddharth Shukla Shefali affair
Shefali Zariwala, Parag and Siddharth - फोटो : instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में जहां एक ओर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के घर से बेघर होने पर प्रशंसक भड़क उठे हैं तो वहीं दूसरी ओर शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) से अफेयर भी चर्चा में बना हुआ है। 'बिग बॉस' शो में आते ही शेफाली ने इस बात को खुद स्वीकार किया था कि वह काफी समय पहले सिद्धार्थ को डेट कर चुकी हैं। शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला के रिलेशनशिप को लेकर अब उनके पति का बयान भी आ गया है। बयान में शेफाली के पति ने कई बातें बताईं। 

Shefali Zariwala husband Parag Tyagi revealed shocking thing about Siddharth Shukla Shefali affair
Shefali Zariwala and Parag Tyagi - फोटो : instagram

स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शेफाली के पति और अभिनेता पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने कई खुलासे किए। पराग से जब पूछा गया कि क्या वह शेफाली और सिद्धार्थ के रिश्ते के बारे में जानते थे? इस पर पराग ने कहा- 'हां, हम लोग एक दूसरे से कुछ भी छुपाते नहीं है। ऐसा नहीं है कि उसने बिग बॉस में जाने से पहले मुझे अपने और सिद्धार्थ के बारे में बताया। मैं इस बारे में पहले से ही जानता था।'

Shefali Zariwala husband Parag Tyagi revealed shocking thing about Siddharth Shukla Shefali affair
Parag Tyagi - फोटो : instagram

शेफाली ने मुझे बताया था कि 'वह सिद्धार्थ एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। हर एक की बीती जिंदगी में कुछ ना कुछ ऐसा होता है। वह हमेशा चीजों को लेकर क्लीयर रही हैं।' सिद्धार्थ से पूछा गया कि जब शेफाली ने टीवी पर अपने और सिद्धार्थ के बारे में बताया तो उन्हें कैसा लगा?पराग ने कहा- 'शेफाली सबसे बड़ी खासियत है कुछ भी नहीं छुपाना। बिग बॉस में कई लोग ऐसे हैं जो अपने बारे में चीजें छुपा रहे हैं और कुछ लोग एक दूसरे के साथ रिश्ते में होते हुए भी उसे छुपा रहे हैं। मुझे उस पर गर्व है कि क्योंकि उसने सच को आत्मविश्वास के साथ लोगों को बताया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shefali Zariwala husband Parag Tyagi revealed shocking thing about Siddharth Shukla Shefali affair
shefali - फोटो : Social Media

पराग ने आगे कहा- 'अगर हम कुछ ज्यादा छुपाएंगे तो लोग ज्यादा उछलेंगे। इसलिए अच्छा यही है कि सच को सबके सामने स्वीकार कर लें ताकि लोगों को पीठ पीछे कहने का मौका ना मिले। मैं सिद्धार्थ को लेकर बिल्कुल भी असुरक्षित महसूस नहीं कर रहा हूं। यह सब चीजें तभी होती हैं जब आपको विश्वास ना हो। मेरे तो दिमाग में ही नहीं आया कि सिद्धार्थ उस घर में है तो शेफाली को नहीं जाना चाहिए।' 

विज्ञापन
Shefali Zariwala husband Parag Tyagi revealed shocking thing about Siddharth Shukla Shefali affair
Parag Tyagi - फोटो : instagram

'शेफाली के बिग बॉस में जाने के बाद मैं उस दिन पूरी रात नहीं सोया। उसकी कमी मुझे हर सेकेंड खली। शुरुआत में मैं इस बात से थोड़ा परेशान था कि वह घर में कैसे रहेगी लेकिन जब मैंने उसे टेलीविजन पर देगा, तो मेरी सारी परेशानी दूर हो गई।' आपको बता दें, शेफाली जरीवाला ने पराग त्यागी से साल 2014 में शादी की थी। पराग इस वक्त 'अघोरी' सीरियल में नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' से न तो रश्मि देसाई और देवोलीना बाहर हुईं और न ही सिद्धार्थ शुक्ला, सबूत देख लें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed