फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी ने अभिजीत को कहा 'बेवकूफ', जवाब मिला- मैं इस घर का जोकर हूं....

Wed, 22 Dec 2021 01:09 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 22 Dec 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Shamita calls Abhijit stupid he says she didn’t get any work after Zeher
शमिता शेट्टी और अभिजीत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत बिचुकले ने मंगलवार को बिग बॉस 15 के एपिसोड में शमिता शेट्टी के खिलाफ सारी कड़वाहट निकाली। बिचकुले ने कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर का जोकर होने पर गर्व है। दरअसल, शमिता शेट्टी ने अभिजीत बिचकुले के खेल खेलने के तरीके पर दिये गए 'ज्ञान' पर आपत्ति जताई थी।अभिजीत बिचुकले शो की ही प्रतियोगी राखी सावंत के साथ एंकरिंग टास्क पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि जब बिग बॉस ने घोषणा की कि टास्क के लिए अगला एंकर कोई और होगा तो मुझे पता था कि मेरा नाम लिया जाएगा।मुझसे बेहतर कोई नहीं है।



 

Shamita calls Abhijit stupid he says she didn’t get any work after Zeher
शमिता शेट्टी - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

जब अभिजीत बिचकुले यह बात कह रहे थे उस वक्त शमिता शेट्टी बेडरूम में थीं। उन्होंने यह सुनकर हस्तक्षेप किया और बिचकुले से पूछा, मेरा एक सवाल है। क्या आप बोलने से पहले सोचते हैं या मनोरंजन के लिए बेतरतीब ढंग से कुछ भी बोल देते हैं? शमिता शेट्टी ने आगे कहा कि तुम बहुत मजाकिया हो, और बेवकूफ लगते हो। इस पर अभिजीत भी चुप नहीं रहे और उन्होंने शमिता शेट्टी से बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद  शो देखने के लिए कहा।

 

Shamita calls Abhijit stupid he says she didn’t get any work after Zeher
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी ने आगे कहा कि हम सब आपकी बात सुनते हैं, लेकिन उस पर ध्यान नहीं देते। मुझे इस इंडस्ट्री में 21 साल हो गए हैं। राखी की तरफ इशारा करते हुए शमिता ने कहा वह यहां इतने ही समय से हैं। इस घर में हम सभी जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं। आप अकेले नहीं हैं जो खेल खेलना जानते हैं। यह मेरा तीसरा बिग बॉस है। राखी कई बार आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamita calls Abhijit stupid he says she didn’t get any work after Zeher
देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी ने आगे अभिजीत से कहा, हर दिन आप यह ज्ञान देते हैं। बिग बॉस आप पर हंस रहे होंगे। अगर आप मनोरंजन के लिए ऐसा कह रहे हैं तो यह बहुत अच्छा है, नहीं तो आप जानते हैं कि आप बेवकूफ लगते हैं। शमिता अब तक अपने बेडरूम से बाहर निकल चुकी थीं और उनके एवं अभिजीत के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई थी।
 

विज्ञापन
Shamita calls Abhijit stupid he says she didn’t get any work after Zeher
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर अभिजीत ने राखी से कहा, क्या यह अच्छा नहीं है कि मैं मनोरंजन कर रहा हूं? मैं इसे एक तारीफ के रूप में लेता हूं। आपने पिछले 20 सालों से यहां क्या किया है? जहर के बाद आपको कोई काम नहीं मिला। क्या मैंने बिग बॉस में आने के बाद से इस तरह की किसी बात का जिक्र किया? शिल्पा का नाम लेते ही शमिता के साथ कुछ हो जाता है। राज कपूर ने एक बेहतरीन फिल्म जोकर बनाई। मैं इस घर का जोकर हूं और यह मेरे लिए बहुत बड़ी तारीफ है। अगर मैं इसे खो देता हूं, तो मैं 'जिद्दी' बन सकता हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed