फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तमाम दिक्कतों के बीच इन दो धारावाहिकों की शुरू हुई शूटिंग, सभी नियमों का रखा गया ध्यान

Wed, 24 Jun 2020 11:55 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Jun 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
shakti astitva ke ehsaas ki and pyar ki luka chuppi shooting starts
मुंबई में फिर से शुरू हुई धारावाहिकों की शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

मायानगरी मुंबई में लंबे समय से चली आ रही शूटिंग बंदी पर आखिरकार बीते मंगलवार यानी 23 जून को विराम लग गया है। रश्मि शर्मा टेलिफिल्म्स के बैनर तले चल रहे दो टीवी शोज 'प्यार की लुका छुपी' और 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' की शूटिंग सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए शुरू कर दी गई है। कोरोना वायरस की वजह से लागू है लॉकडाउन को खत्म होने के बाद यह पहले दो शो हैं जिनकी शूटिंग मुंबई में शुरू हुई है।

shakti astitva ke ehsaas ki and pyar ki luka chuppi shooting starts
शक्ति अस्तित्व के एहसास की - फोटो : सोशल मीडिया

बीते मंगलवार को इन दो धारावाहिकों की शूटिंग शुरू होना इस बात का संकेत है कि अब जल्द ही बाकी सभी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग भी शुरू हो सकती है। इन शोज के निर्माताओं ने सेट पर काम करने वाले कलाकारों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पहले से ही पूरे इंतजाम किए हुए हैं। सेट पर मौजूद हर व्यक्ति के लिए पीपीई किट और समय-समय पर सेट का सैनिटाइजेशन सुचारू रूप से चल रहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कलाकारों के मेकअप के दौरान उनके शरीर के किसी भी अंग को छूने की किसी को भी इजाजत नहीं है।

shakti astitva ke ehsaas ki and pyar ki luka chuppi shooting starts
प्यार की लुका छुपी - फोटो : सोशल मीडिया

धारावाहिक 'प्यार की लुका छुपी' की मुख्य अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित ने बताया कि सेट पर पहुंचते ही सबसे पहले हर एक व्यक्ति के शरीर का तापमान जांचा गया और उन्हें पीपीई किट दी गई। मास्क तो अनिवार्य है ही साथ ही सेट पर सैनिटाइजर तो हर तरफ मौजूद थे। पहले दिन का काम भी समय सीमा में रहकर किया गया है। अपने सह कलाकार के साथ बातचीत करने में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है। शूटिंग के वक्त लगभग पूरा सेट खाली ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shakti astitva ke ehsaas ki and pyar ki luka chuppi shooting starts
शक्ति अस्तित्व के एहसास की - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धारावाहिक 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' की शूटिंग भी सीमित कास्ट और क्रू के साथ शुरू की गई है। सूत्रों ने बताया है कि शूटिंग के वक्त सेट पर कुल स्टाफ के लगभग 40 फीसदी लोग ही मौजूद थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पूरा पालन किया जा रहा है। पहले दिन की शूटिंग की शुरुआत दो मुख्य कलाकारों काम्या पंजाबी और जिज्ञासा सिंह के साथ की गई है। इसके अलावा सेट पर काम करने वाले हर एक व्यक्ति का बीमा भी करवाया गया है।

विज्ञापन
shakti astitva ke ehsaas ki and pyar ki luka chuppi shooting starts
शूटिंग, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि मंगलवार से शूटिंग तो कई धारावाहिकों की शुरू होने वाली थी लेकिन उससे एक दिन पहले ही सिने मजदूरों की फेडरेशन और यूनियनों के बीच नियमों को न मानने पर हुई खींचातानी की वजह से नौ धारावाहिकों की शूटिंग पर तत्काल में रोक लगा दी है। हालांकि जल्द ही सभी शोज की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। 

सारा के साथ ऐसी थी सुशांत की बॉन्डिंग, अभिनेत्री ने बताया था 'केदारनाथ' के सेट का किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed