फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस टीवी अभिनेत्री की टूटी सगाई, बोलीं- 'सीरियल में इंटीमेट सीन को लेकर मंगेतर होता था असहज'

Fri, 16 Aug 2019 05:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 16 Aug 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki actress Garima Jain Calls Off Her Engagement with Raahul Sarraf
Garima Jain and Raahul Sarraf - फोटो : instagram

टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर है। सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' (Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki) से मशहूर हुईं अभिनेत्री गरिमा जैन (Garima Jain) की सगाई टूट गई है। गरिमा जैन की 2 महीने पहले ही सगाई हुई थी। गरिमा ने सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी, वहीं अब उनकी सगाई टूटने की खबर आ रही है। 

Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki actress Garima Jain Calls Off Her Engagement with Raahul Sarraf
Garima Jain and Raahul Sarraf - फोटो : instagram

बॉलीवुड शादी डाटकॉम वेबसाइट के मुताबिक गरिमा जैन ने माता-पिता की मर्जी से राहुल सराफ नाम के लड़के से सगाई की थी। राहुल हीरा व्यापारी हैं। हाल ही में लंदन से मुंबई शिफ्ट हुए हैं और पिता का बिजनेस संभाल रहे हैं। राहुल और गरिमा की सगाई 3 जून, 2019 को हुई थी। जिसके बाद गरिमा ने फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस भी अपडेट किया था। वहीं 30 जून को सगाई की जानकारी इंस्टाग्राम पर भी दी थी। सगाई के बाद गरिमा ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। 

यह भी पढ़ें:- श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, अब कह दी ये बड़ी बात

Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki actress Garima Jain Calls Off Her Engagement with Raahul Sarraf
Garima Jain - फोटो : instagram

गरिमा ने कहा था- 'मुझे माता-पिता की पसंद पर पूरा भरोसा है।' वहीं बॉम्बे टाइम्स से सगाई टूटने पर बात करते हुए गरिमा जैन ने कहा- 'मुझे लगता है कि हमने जल्दी रिश्ता जोड़ लिया। हम मुश्किल से एक दूसरे को जानते हैं। रोका के बाद हम दोनों में मतभेद हो रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि हम दोनों अलग-अलग इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। वो सीरियल में मेरे इंटीमेट सीन को लेकर असहज महसूस करता था। इसके साथ ही स्क्रीन पर छोटे कपड़े पहनने से भी दिक्कत थी।'

यह भी पढ़ें:- अस्पताल में थी ये टीवी एक्ट्रेस, भाई ने ऐसे दिया सरप्राइज गिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki actress Garima Jain Calls Off Her Engagement with Raahul Sarraf
Garima Jain - फोटो : instagram

'हम लोगों ने बहुत कोशिक की लेकिन कुछ भी नहीं हो पाया। चीजों को और बुरा होने से बचाने के लिए हमने अलग होने का फैसला लिया।' एक वेबसाइट से बात करते हुए गरिमा के मंगेतर ने अपने और गरिमा की मुलाकात के बारे में बताया था। राहुल ने बताया था उनकी और गरिमा की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के द्वारा हुई थी।' 

विज्ञापन
Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki actress Garima Jain Calls Off Her Engagement with Raahul Sarraf
Garima Jain and Raahul Sarraf - फोटो : file photo

राहुल ने पहले गरिमा की मां से मुलाकात की। जिसके बाद गरिमा से मिले और शादी करने का फैसला किया। आपको बता दें, गरिमा जैन ने साल 2015 में 'दोस्ती यारियां मनमर्जियां' सीरियल से टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सारियल में नजर आईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed