बिग बॉस में बार-बार नॉमीनेट होने के चलते सपना भी अब घर में बवाल करना शुरू कर रही हैं। बता दें कि उन्होंने मगंलवार रात (21 नवंबर) के एपीसोड में पुनीश को कुत्ता बोला है...जानते हैं इसके पीछे की वजह...
बिग बॉस सीजन 11 अब पूरी तरह से बदल चुका है। इस वक्त अगर देखा जाए तो ये शो बहुत ही दिलचस्प मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। क्योंकि घर का एक-एक सदस्य विजेता बनने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहा है। ऐसे में बंदगी में बिजी रहने वाले पुनीश ने भी धीरे-धीरे घर के सदस्यों पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में पुनीश ने सपना क लिए जहर उगला है। उन्होंने कहा कि सपना जहां नाचती है वहां कट्टे रखने वाले और बिगड़े हुए रहीस लोग आते हैं। इसलिए शो में सपना को सिक्योरिटी रखनी पड़ेगी नहीं तो वो लोग उसे उठा ले जाएंगे। पुनीश ने यहां तक कह दिया कि शो के बाद सपना को लोग उठा के ले जाने की भी जिद करेंगे।
वहीं, ये बात जब हिना के कान में पड़ी तो उन्होंने सपना के कान भरने शुरू कर दिए। हिना की सारी बात सुनने के बाद सपना ने छूटते ही कहा कि 'जिनके यहां में नाचने जाती हूं पुनीश उनके कुत्ते जैसा भी नहीं है। सपना बोलीं ' पुनीश एक नंबर का कुत्ता था, कुत्ता है और कुत्ता ही रहेगा।' बता दें कि मामला एक-दूसरे के रूम तक ही सीमित रहा और दोनों का आमना-सामना नहीं हो पाया, नहीं तो घर में एक और बड़ा बवाल खड़ा हो सकता था।
बता दें कि सपना चौधरी एक बार फिर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुईं हैं। लेकिन सपना के लिए खुशी की बात ये है कि घर से बाहर उनके चाहनेवालों की लंबी फेहररिस्त है। आपको बता दें कि पिछले नॉमीनेशन के दौरान सपना को हिना और बेनाफशा से ज्यादा वोट मिले थे। सपना को एक लाख से भी ज्यादा वोट हासिल हुए थे।