बिग बॉस 11 में सबसे ज्यादा अपनी अदाओं से दर्शकों को दिवाना बनाने वालीं अर्शी खान घर से बेघर हो गई हैं। आखिर तक पुनीश के बाहर होने का ही अंदाजा लगाया जा रहा था। लेकिन कम वोट मिलने की वजह से अर्शी शो को छोड़ चलीं...
बता दें कि अभी तक यही माना जा रहा है कि कम वोट मिलने की वजह से अर्शी खान शो से बाहर हो गईं हैं। लेकिन शो के होस्ट और दबंग खान ने अर्शी को बातों-बातों में बता दिया कि वे क्यों-कैसे शो से आउट हो गईं। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है अर्शी के बेघर होने की मुख्य वजह...
अर्शी खान ने शो में शुरू से ही अपनी टीआरपी को गिरने ने नहीं दिया। क्योंकि शो के चाहनेवाले अर्शी के नाइटी लुक पर फिदा थे। बता दें कि अर्शी खान शो में रोजाना अच्छी-अच्छी नाइटी पहनती थी जिससे दर्शकों का उनपर ध्यान गया। वहीं, शिल्पा और आकाश के साथ भी उनकी दोस्ती उन्हें शो में आगे तक ले गई।
लेकिन जो सोचने वाली बात है वो ये है कि सलमान ने खुद इस बात को बोला कि जबतक अर्शी और शिल्पा मिलकर खेल रही थी तो दर्शकों का मनोरंजन कर रही थीं। लेकिन शिल्पा से लड़ाई कर अलग होने के बाद दर्शकों का अर्शी से ध्यान हटने लगा और उनकी टीआरपी गिरती रही।
इसका सीधा सा मतलब है कि सिर्फ कम वोट ही नहीं बल्कि घर में शिल्पा को मां कहने वाली अर्शी खान की शो से बाहर होने की मुख्य वजहों में शिल्पा से अलग होना माना जा रहा है। लेकिन, एक बात और है कि शिल्पा से अलग होकर हिना का साथ अर्शी को ले डूबा क्योंकि हिना से नफरत करने वाले दर्शकों ने अर्शी का भी साथ नहीं दिया।