फिल्म 'लवयात्री' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे एक्टर आयुष शर्मा आज रात (30 सितंबर) बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में घर में आएंगे। आयुष के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस वरीना हुसैन भी शो में मस्ती करती दिखेंगी। इस बीच सलमान और उनके जीजा जिम भी करते दिखेंगे। बता दें कि कलर्स पर एक वीडियो आया है जिसमें सलमान, आयुष को फिट रहने के टिप्स दे रहे हैं... तो आइए जानते हैं आखिर क्या सलाह दे रहे हैं सलमान खान..
इस वीडियो में पहले सलमान खुद जिम करते दिख रहे हैं और फिर आयुष शर्मा सलमान भाई बोलते हुए एंट्री करते हैं। इस दौरान सलमान बैक के सेट कर रहे होते हैं। आयुष को आता देख सलमान खडे़ होते हैं और उन्हें बैक के सेट करने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग पीठ पीछे बहुत बुराई करते हैं तो बैक को मजबूत रखना बहुत जरूरी है।
इसके बाद सलमान खान ने आयुष को फिट जीन्स ना पहनने की सलाह दी। सलमान ने कहा कि बिग बॉस में आए कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा की तरह इतनी फिट जीन्स ना पहनो कि जेब में रखे सिक्के का हेड और टेल पता चल जाए।
वहीं, सलमान की बातें सुन आयुष जिम भी कर रहे थे और ऐसे में सलमान ने उन्हें एक और सलाह दे कहा कि मजबूत बॉडी बनाओ लेकिन उससे भी मजूबत अपने दिमाग को करो। सलमान बिग बॉस में क्रिकेटर श्रीसंथ की चुटकी लेते हुए कहते है कि इतने कमजोर ना बनो की बार-बार घर से भागने की कोशिश करो। बता दें कि यह सब बिग बॉस का ही हिस्सा है जिसके चलते ये वीडियो शेयर की गई है।
आखिर में बता दें कि मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस को दो हफ्ते होने जा रहे हैं और घर से कृति-रोशमी की कॉमनर जोड़ी बेघर हो गई है। ऐसे में आज रात (30 सितंबर) के वीकेंड का वार एपिसोड में घर से एक और कंटेस्टेंट को अपना सामान पैक कर बाहर जाना पड़ेगा। नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स दीपिका, करणवीर रोमिल और निर्मल में आज हवलदार निर्मल के निकलने की आशंका सबसे ज्यादा है।