बिग बॉस का ग्रांड फिनाले शुरू हो चुका है। हिना, शिल्पा, पुनीश और विकास फाइनल में पहुंचे थे। लेकिन अब पुनीश और विकास घर से आउट हो चुके हैं। अब हिना और शिल्पा के बीच जीत की रेस लग रही है। इस बीच बिग बॉस ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है।
शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए बुरी खबर, करोड़ों वोट मिलने के बावजूद Bigg Boss लेंगे चौंकाने वाला फैसला
अब तक के सभी सीजन में पहली बार फाइनल एपिसोड में इतना बड़ा ट्विस्ट आया है। खबर है कि ऐन मौके मेकर्स शो का रूल बदल देंगे। इस बार वोटिंग के आधार पर विनर नहीं चुना जाएगा। जी हां, आपने सही सुना। शिल्पा को पूरी दुनिया से वोट मिल रहे हैं लेकिन ये वोट किसी काम के नहीं रह जाएंगे।
Vikas gupta out of the Race!
Hina and Shilpa Top 2
बॉलीवुडलाइफ पर छपी खबर के अनुसार, इस बार एक नए तरीके से विनर चुना जाएगा। 9 बजे शो शुरू होने के बाद वोटिंग लाइन बंद हो जाएगी। इसके बाद विनर की घोषणा के कुछ देर पहले फिर से वोटिंग लाइन खुलेंगी। इसके बाद लाइव वोटिंग होगी। वोट लाइव ही काउंट किए जाएंगे।
#Promo for Overseas Viewers
Tonight Grande Finale #BiggBoss11 #ShilpaShindFTW @ShindeShilpaS#BB11 #GrandeFinale #BB11Finale pic.twitter.com/nKAaYRtIm1
इस वोटिंग में जिसे ज्यादा वोट मिलेंगे वो विनर बनेगा। शो के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। इस सीक्रेट का खुलासा थोड़ी देर पहले ही बिग बॉस के सेट से हुआ है। इस बारे में सिर्फ सलमान खान और मेकर्स को ही पता है। अब ये सीक्रेट आपको भी पता चल गया है।
शिल्पा को दुनिया भर से वोट मिल रहे हैं। शिल्पा का नाम कल से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी कंटेस्टेंट को पूरी दुनिया से वोट मिले हैं। इसी के साथ शिल्पा के नाम सबसे ज्यादा वोट मिलने का रिकॉर्ड कायम हो गया है।