बिग बॉस 11 के साथ सलमान खान की जबरदस्त वापसी हो रही है। सल्लू 8वीं बार इस शो के होस्ट बनने जा रहे हैं। शो 1 अक्टूबर से शुरू होगा। हर वीकेंड पर सलमान कटस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे। मंगलवार को शो की लॉन्चिंग के मौके पर सलमान खान भी मौजूद थे।
Bigg Boss 11: कलर्स चैनल पर सलमान खान का बड़ा बयान, 'मेरी वजह से ही तो आती है TRP'
यहां सलमान ने कहा कि कलर्स चैनल की TRP मेरी वजह से है। मेरे बिना कोई टीआरपी नहीं मिलेगी। इसीलिए हर साल उन्हें ही ये शो मिलता है। सलमान ने कहा, 'हर साल मैं कहता हूं कि अगली बार ये शो नहीं करूंगा लेकिन फिर भी मैं ही करता हूं। कलर्स इसके लिए तैयार ही नहीं होता। मेरे बिना उसे टीआरपी नहीं मिलेगी।'
पढ़ें- टीवी के 'मुंगेरीलाल' ने बॉलीवुड को हिला डाला, बीवी ने लगाया था ऐसा आरोप महीनों रहे थे लापता
सलमान ने हंसते हुए आगे कहा, 'हर बार ये लोग मुझे यहां लाकर खड़ा कर देते हैं। मैं शोमेकर्स का शुक्रिया अदा करता हूं। क्योंकि मैं खुद भी ये शो बहुत एंज्वॉय करता हूं। मैंने ये शो 5 करोड़ रुपए से शुरू किया था और 11 करोड़ पर पहुंच गया है।'
पढ़ें- Good News: पिता बनने वाले हैं सलमान खान, खुद किया खुलासा
इसके साथ ही सलमान ने आने वाले कंटेस्टेंट को कहा, 'वो घर में अच्छे से बिहेव करें। मुझे पता है कि ये आसान नहीं है। घर में उन्हें दोस्ती, पॉलिटिक्स और लोगों को डील करना होगा। मेरे ख्याल से इस शो में जो भी आता है वो अपने करियर को एक नई पहचान देना चाहता है। अगर वो घर में लड़ेंगे और अच्छा बर्ताव नहीं करेंगे तो इंडस्ट्री में भी कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहेगा।'
घर के सिस्टम के बारे में सलमान ने बताया, 'मुझे लगता है कि कंटेस्टेंट को पहले ही हफ्ते में एलिमिनेट नहीं करना चाहिए। उन्हें सेटल होने में थोड़ा समय लगता है। तो पहले हफ्ते में बाहर करना ठीक नहीं है।' लॉन्चिंग के दौरान सलमान ने अपने हिट गानों पर नाचते हुए एंट्री की।