लंबे समय तक छोटे पर्दे पर गोपी बहू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री देवोलीना ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनके इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, लेकिन इसी के साथ लोगों के दिलों में उनकी एक सीधी-साधी संस्कारी बहू की छवि बन गई है। नतीजा ये कि जब भी देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर कुछ भी बोल्ड पोस्ट करती हैं तो लोग उन्हें या तो ट्रोल करना शुरू कर देते हैं या फिर उनसे तरह-तरह के सवाल करते हैं। हाल ही में देवोलीना एक बार फिर से अपनी एक बोल्ड पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।
सोशल मीडिया: 'गोपी बहू' का हॉट अवतार देख फैंस हैरान, तस्वीर देख पूछ रहे ऐसे-ऐसे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कारी बहू का बोल्ड लुक
साथ निभाना साथिया में सीधा-साधी भूमिका निभाने वाले देवोलीना असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। ऑन-स्क्रीन तो देवोलीना हमेशा एक सरल लुक में दिखीं, लेकिन अगर उनका सोशल मीडिया आप देखें तो उसमें वो अक्सर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती हैं जिसे देखकर उनके फैंस पूरी तरह से हौरान रह जाते हैं।
View this post on Instagram
येलो बिकिनी में ढाया कहर
हाल ही में सबकी चहेती गोपी बहू ने अपने सोशल मीडिया पर कई ग्लैमरस तस्वीरें साझा की, जिसमें वो पूल के किनारे अपने दोस्तों के साथ चिल करते हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बेली डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इन वीडियों और तस्वीरों को जहां कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो वही सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ लोग देवोलीना को उनके इस बोल्ड अंदाज के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
View this post on Instagram
पूछ रहे हैं तरह-तरह के सवाल
देवोलीना द्वारा जन्मदिन के मौके पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों और वीडियो को जहां कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो वही कुछ लोग उनसे सवाल करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके इस डांस वीडियों पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘संस्कार गोपी बहू’। वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये आप को क्या हो गया है गोपी दी’। हालांकि कुछ लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आई और उन्होंने देवोलीना की जमकर तारीफ की।
View this post on Instagram
नासिक में दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन
22 अगस्त 2021 को देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने दोस्तों के साथ नासिक में अपना 36वां जन्मदिन मनाया, जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। येलो बिकनी ने अलावा उन्होंने ब्लैक रंग की ड्रेस भी साझा की है जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं और साथ ही अपना टैटू दर्शाती हुईं नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ये मेरा सबसे खास दिन है। मुझे जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’। प्रशंसकों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।