'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने हाल ही में इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। वह 5 अप्रैल, 2024 को 47 साल की हो गईं। हालांकि, अभिनेत्री ने बीती रात (30 अप्रैल) को मुंबई में जन्मदिन की पार्टी आयोजित की। इस बर्थडे बैश में 'अनुपमा' के निर्माता राजन शाही समेत इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियां डेलनाज ईरानी और सुमोना चक्रवर्ती ने भी शिरकत कर चार चांद लगाए-
2 of 5
डेलनाज ईरानी-सुमोना चक्रवर्ती-राजन शाही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रुपाली गांगुली की तरफ से दी गई ग्रैंड पार्टी में डेलनाज ईरानी ऑल ब्लैक अटायर में बेहद हसीन लगीं। सुमोना चक्रवर्ती को भी ब्लैक आउटफिट में जलवा बिखेरते देखा गया। 'अनुपमा' सीरियल के निर्माता राजन शाही सफेद शर्ट में हाथों में गुलदस्ता लिए नजर आए।
3 of 5
रुपाली गांगुली-अर्जुन बिजलानी-अनेरी वजानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रुपाली गांगुली की बर्थडे पार्टी की शोभा बढ़ाने टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी पहुंचे। उन्हें बर्थडे गर्ल के साथ पोज देते भी देखा गया। अनेरी वजानी ने पार्टी में शिरकत कर पूरी लाइमलाइट अपनी ओर बटोर ली। इस दौरान उनका और रुपाली गांगुली का याराना भी देखने को मिला।
Salman Khan Firing Case: बिश्नोई गैंग को राष्ट्रविरोधी तत्वों से मिली थी मदद? केस की जांच में आया नया मोड़
4 of 5
शहीर शेख-सुंबुल तौकीर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी में अभिनेता शहीर शेख को ऑलिव ग्रीन टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में स्वैग बिखेरते देखा गया। वहीं, सुंबुल तौकीर खान भी ब्लैक मिनी ड्रेस में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगीं। रुपाली गांगुली ने निर्माता राजन शाही के साथ एक से बढ़कर एक पोज दिए।
Turbo Release Date: 'टर्बो मोड सक्रिय...,' तय डेट से पहले रिलीज होने जा रही ममूटी की फिल्म
5 of 5
रुपाली गांगुली बर्थडे बैश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'अनुपमा' की बात करें तो यह इस समय भारत का शीर्ष टीवी शो है। शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। साल 2020 में शुरू हुआ यह शो शुरू से ही टीआरपी में टॉप पर रहा है और अभी भी टॉप स्थान पर कायम है। रुपाली गांगुली को टीवी शो में उनकी परफॉर्मेंस के लिए खूब प्यार मिल रहा है। उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहना मिली है और इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं।
Alia Bhatt: YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में मार्शल आर्ट करती दिखेंगी आलिया भट्ट, बॉबी देओल से भिड़ेंगी हसीना?