'उतरन' (Uttaran ) सीरियल में तपस्या के किरदार से घर-घर मशहूर हुईं रश्मी देसाई (Rashami Desai) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रश्मि देसाई जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खास बात है कि रश्मि यह शादी टीवी पर ही करेंगी। इस बात का खुलासा हाल ही में आई एक रिपोर्ट में हुआ है।
2 of 5
Rashmi Desai
- फोटो : file photo
बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मि देसाई सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' में नजर आएंगी। रिपोर्ट के अनुसार रश्मि इस शो में ही ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान से शादी करेंगी। बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट के सूत्रों की मानें तो रश्मि शो की शुरुआत में ही एंट्री करेंगी और उनके ब्वॉयफ्रेंड कुछ दिनों बाद।
3 of 5
Rashami Desai and Arhaan Khan
- फोटो : file photo
सूत्रों के मुताबिक शादी के लिए रश्मि के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को न्यौता भेजा जाएगा। हालांकि इस बारे में अभी तक रश्मि और अरहान की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। अरहान खान और रश्मि देसाई साल 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को टीवी अभिनेता प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में भी साथ देखा गया था। इसके अलावा भी इन दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया।
4 of 5
rashami desai
- फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' में अगर ऐसा होता है तो रश्मि बिग बॉस की तीसरी सेलिब्रिटी होंगी जिसकी शो के दौरान शादी होगी। रश्मि देसाई से पहले 'सपना बाबुल का... बिदाई' सीरियल की अभिनेत्री सारा खान और 'नजर' सीरियल की अभिनेत्री मोनालिसा ने रियलिटी शो के दौरान शादी की थी। सारा ने अली मर्चेंट से जबकि मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। सारा और अली तो कुछ वक्त बाद एक दूसरे से अलग हो गए लेकिन मोनालिसा और विक्रांत अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।
5 of 5
Rashami Desai,Nandish Sandhu
- फोटो : social media
आपको बता दें, रश्मि देसाई ने साल 2012 में अभिनेता नंदीश संधू के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने नंदीश संधू से साल 2015 में तलाक ले लिया था। रश्मि देसाई और नंदीश संधू ने टीवी धारावाहिक 'उतरन' में साथ काम किया था। शो में इन दोनों के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इन दोनों ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी भाग लिया था।
यह भी पढ़ें:- टीआरपी लिस्ट में 'कौन बनेगा करोड़पति' टॉप 5 में पहुंचा, जानें कौन सा शो है पहले नंबर पर