टेलिविजन जगत में बॉस लेडी के नाम से मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने सिजलिंग तस्वीरों को लेकर तो कभी किसी को-स्टार से अपनी कैट फाइट को लेकर। जहां अभिनेत्री पिछले दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त थीं, वहीं अब रुबीना 'झलक दिखला जा' को लेकर चर्चाओं में हैं। लेकिन आज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने जीवन से जुड़ा एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुन सभी के होश उड़ गए हैं।
Rubina-Abhinav: रुबीना और अभिनव को शादी तोड़ने की मिली रही थीं धमकियां, अब ट्रोल्स पर बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस
टीवी जगत के पॉपुलर कपल रूबीना और अभिनव शुक्ला साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन एक उनके रिश्ते में वक्त ऐसा आया था जब उन्होंने इसे खत्म करने का फैसला कर लिया था। इसकी वजह सोशल मीडिया ट्रोलर्स को बताते हुए आज रुबीना ने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी है। दरअसल, शादी के बाद से ही रुबीना अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं, अभिनेत्री को लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं रुबीना और अभिनव को शादी के तकरीबन एक साल तक अलग होने की धमकियां भी मिलती रही थीं, जिसके बाद दोनों ने शिकायत करने की ठान ली थी।
आज रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अखबार की कटिंग की फोटो पोस्ट कि जो अभिनव के द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू की है। इस कटिंग में लिखा है कि पुलिस ने उस पेड ट्रोल का पता लगा लिया है जिसने मुझे और मेरे दोस्तों को सोशल मीडिया पर धमकी दी थी। इसको साझा करते हुए रुबीना ने नेटिजन्स की जमकर क्लास लगाई। अभिनेत्री ने लिखा, 'मैं अक्सर ऐसे ट्रोलर्स और नफरत फैलाने वालों पर ध्यान नहीं देती हूं। लेकिन लगातार एक साल से आ रहीं धमकियां और प्रताड़ना से परेशान होकर हमने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया। ये पेड ट्रोलर्स किसी ऐसे व्यक्ति का मोहरा है, जो चाहता है कि मैं और अभिनव अलग हो जाएं। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि वह व्यक्ति अपने लिए कैसा भाग्य लिख रहा है। मैं बस प्रार्थना करती हूं कि आपकी जिंदगी में शांति आए।'
अभिनव का खुलासा
रुबीना के साथ-साथ अभिनव शुक्ला ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि रुबीना और उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार अलग होने की धमकियां मिल रही थीं। पुलिस जब इन ट्रोल्स तक पहुंची तो पता लगा कि यह सब पेड ट्रोलर्स थे, जो किसी के कहने पर यह सब कर रहे थे। यह सब एक ऐसे शख्स के इशारे पर काम कर रहे थे, जो रुबीना से बहुत नफरत करता था।