{"_id":"5c2cd5f0bdec2257191906a0","slug":"romil-chaudhary-and-deepak-thakur-was-welcomed-in-their-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: घर पहुंचे रोमिल-दीपक का हुआ जोरदार स्वागत, फैन्स ने ली जमकर सेल्फी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: घर पहुंचे रोमिल-दीपक का हुआ जोरदार स्वागत, फैन्स ने ली जमकर सेल्फी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 02 Jan 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
Link Copied
सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 का बीते साल 30 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले हुआ। सीजन 12 का ताज टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के सिर सजा। ऐसे में टॉप 5 में शामिल हुए रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर अपने घर पहुंच गए हैं जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ है। उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ घर ले जाया गया। गौरतलब है कि दोनों मुंबई में ही नया साल मनाकर घर लौटे हैं।
Trending Videos
2 of 5
deepak thakur bigg boss 12
20 लाख रुपये को लेकर दीपक का कहना है कि वह अपनी बहन की शादी बड़े ही धूमधाम से करेंगे और हर साल बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों के लिए पक्के घर बनाएंगे। बता दें कि दीपक लड़ भिड़कर शो में आखिरी तक टिके रहे थे।
शायद ही आपको पता हो कि दीपक के घर जाने की फुटेज यूट्यूब पर लाइव हो रही थी जिसमें वह एक नाव में बैठ अपने गांव की ओर जाते हुए दिखे थे। ऐसे में जब वह गांव पहुंचे तो वहां उनका माला पहनाकर ढोल बजाकर स्वागत किया गया। वहीं, रोमिल भी हरियाणा के करनाल रोड पर कार में खड़े हो बडे़ ही शान से अपने घर जाते दिखाई दिए।
रोमिल और दीपक हालांकि घर में इतने खास दोस्त नहीं थे लेकिन शो के बाद दोनों का प्यार देखते ही बन रहा था। रोमिल पेशे से वकील हैं तो वही ंदीपक एक भोजपुरी सिंगर हैं। दीपक एक ऐसे गांव में रहते हैं जहां बिजली भी उनके शो में आने के बाद आई।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
आखिर में बता दें कि टीवी के चर्चित स्टार करणवीर बोहरा, दीपक और रोमिल के फैन्स ने उन्हें जिताने के लिए दिन-रात एक कर रखा था। जब-जब वोटिंग चालू हो रही थी उनके फैंस उन्हें धड़ल्ले से वोट कर रहे थे। टीवी के सितारे भी अपने फैन्स से उन्हें जिताने की अपील कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।