टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री रतन राजपूत 20 अप्रैल यानी मंगलवार को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। अभिनेत्री रतन राजपूत का जन्म 20 अप्रैल 1987 को हुआ था। रतन राजपूत आखिरी बार टीवी सीरियल संतोषी मां में नजर आई थीं। तब से लेकर अब तक उन्हें किसी सीरियल में नहीं देखा गया है।
2 of 5
रतन राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे तो रतन राजपूत ने राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, दिल से दिया वचन, बिग बॉस-7, महाभारत सहित कई सीरियल में काम किया है। हालांकि उन्हें पहचान साल 2009 में आए सीरियल अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो से मिली। इस सीरियल में रतन राजपूत ने लाली का रोल निभाया था।
रतन मूल रूप से बिहार के बशिनपुर बेरी गांव की रहने वाली है। बता दें कि रतन के पिता राज्य सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर थे लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं है। रतन को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था लेकिन उनके घर वालो ने उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने से इनकार कर दिया था लेकिन फिर भी उन्होंने अपने शौक बरकरार रखा। रतन ने दिल्ली आकर थिएटर गुरु सुरेंद्र शर्मा से एक्टिंग सीखी और उन्होंने सुरेंद्र शर्मा के डायरेक्शन में 'निर्मला' और 'मैला आंचल' जैसे नाटक भी किए।
कहा जाता है कि रतन ने एक बार घूमने के लिए मुंबई चली गई। वहां उन्होंने उसी समय एक्टिंग का भी ऑडिशन दे दिया और फिर रतन को एक बड़े सीरियल का रोल ऑफर हो गया। उसके बाद रतन को टीवी शो 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' में किरदार मिला। इसके बाद उन्हें 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' में लाली का किरदार मिला। वहीं इस शो के बाद रतन इंडस्ट्री में जाना-पहचाना चेहरा बन गई।
साल 2010 में वो दौर भी आया जब रतन राजपूत ने अपने टीवी शो रतन का रिश्ता से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस शो की वजह से रतन काफी कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं। उन्होंने रतन का रिश्ता में अपना रियल स्वयंवर रखा था। इसमें देश-विदेश से आए कई हैंडसम हंक ने हिस्सा लिया और रतन का दिल जीतने की कोशिश की थी। रतन राजपूत ने भी 10 साल पहले अपने हमसफर के लिए अभिनव शर्मा को चुना था।