बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई टॉप 5 कंटेस्टेंट में शामिल हो गई हैं । आज रश्मि का जन्मदिन भी है । इस मौके पर रश्मि के परिवार ने घर के बाहर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया । बिग बॉस के घर के अंदर रश्मि देसाई की जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए । उनकी पर्सनल लाइफ नेशनल टेलीविजन पर आ गई । रश्मि, अरहान को पसंद करती थीं लेकिन शो के अंदर उन्हें पता चला कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा भी है ।
2 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : file photo
इस बात से रश्मि हिल गई थीं । उन्हें समझाने के लिए सलमान खान घर के अंदर आए थे। अरहान ने घर में कहा था कि रश्मि सड़क पर आ गई थी उस समय मैंने उसका साथ दिया । मैं ही जानता हूं कि रश्मि को मैं कैसे वहां से यहां तक लेकर आया हूं । अरहान की इस बात पर घर में काफी बवाल मचा था । सलमान ने भी अरहान की क्लास लगाई थी ।
3 of 5
Arhaan Khan
- फोटो : twitter
हाल ही में रश्मि के मैनेजर संतोष ने पिंकविला से बात करते हुए रश्मि के दिवालिया होने को लेकर चुप्पी तोड़ी । संतोष ने कहा, 'रश्मि और मैं साल 2013 से साथ में काम कर रहे हैं। जहां तक रोड पर आने की बात है तो अगर रश्मि देसाई आज भी काम करना बंद कर दे तो वो अगले 10 साल तक आराम से बैठकर खा सकती हैं। जिसके पास बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स में घर हैं और 4-4 कारें हैं, उसके बारे में ऐसी बात कैसे कही जा सकती हैं।'
4 of 5
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : twitter
'जिस वक्त अरहान खान ने शो में यह बात कही थी, उस समय रश्मि के पास 2 लग्जरी कारें थीं। इन बातों में कोई दम नहीं है।' संतोष ने आगे कहा, 'जब रश्मि देसाई घर से बाहर आएंगी तो इन बातों पर सफाई देंगी। संतोष के अनुसार, 'जैसे ही वो घर से बाहर आ जाएंगी, वैसे ही वो इन दावों पर अपनी बात रखेंगी। उनका अरहान खान के साथ जो भी रिश्ता हो, उससे मुझे कुछ लेना-देना नहीं है लेकिन जो बातें उनके खिलाफ कही गई हैं वो झूठी हैं।'
5 of 5
Rashami Desai and Arhaan Khan
- फोटो : voot
अरहान को लेकर रश्मि देसाई की मां रसीला देसाई का बयान भी आया था । उन्होंने कहा था, 'रश्मि, अरहान से प्यार करती थी । आपने घर के अंदर देखा ही होगा । घर में ही उसे ऐसी बातें पता चलीं जिससे उसका प्यार नफरत में बदल गया ।' अरहान की सच्चाई सामने आने के बाद रश्मि की मां और भाई बेहद खुश हैं ।
रश्मि देसाई ने अपने को-स्टार से की थी शादी, तलाक की वजह बताते हुए कहा था- 'मुझे घर से निकाला जाता