80 के दशक के सबसे दमदार टीवी शो में शुमार रामानंद सागर की रामायण का एक बार फिर से आगाज हो चुका है। जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू किया गया। रामायण का पहला एपिसोड शनिवार को सुबह 9.00 बजे प्रसारित हुआ और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा। ऐसे में आज आपको बताते हैं रामायण के 'राम' से जुड़ा एक किस्सा।
2 of 5
Ramanand Sagar
- फोटो : social media
रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इस किरदार से अरुण गोविल को लोगों ने इतना पसंद किया कि कई लोग तो हकीकत में उन्हें राम का अवतार मानने लगे। ऐसे कई बार हुआ जब लोग उन्हें हकीकत में देखकर पैर छू लिया करते थे और उनके नाम की जगह राम का नाम लेते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान राम के किरदार के लिए पहले अरुण गोविल को रिजेक्ट कर दिया गया था।
दरअसल कुछ वक्त पहले ही रामायण की स्टारकास्ट द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने कई किस्सों का खुलासा किया था। ऐसे में अरुण ने बताया था कि वह पहले कुछ शोज और फिल्मों में रामानंद सागर के कैंप में काम कर चुके थे। ऐसे में जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि सागर साहब रामायण बनाने जा रहे हैं तो उन्हें लगा कि उन्हें राम बनना चाहिए, लेकिन बात नहीं बनी।
4 of 5
ramayan
- फोटो : social media
अरुण ने कहा, 'मैं उनके (रामानंद) पास चला गया। मैंने कहा मैं राम का किरदार करना चाहता हूं। मेरी बात सुनकर उन्होंने चश्मा ठीक करते हुए मुझे देखा और कहा कि ठीक है जब टाइम आएगा तब देखेंगे। इसके बाद जब सही टाइम आया और उन्होंने मेरा ऑडीशन लिया गया तो मुझे रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद मुझे लगा कि अब मेरा राम बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।'
5 of 5
Ramayan
- फोटो : social media
अरुण गोविल ने आगे कहा, 'किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक रोज मुझे सागर साहब का फोन आया। उन्होंने मुझसे पूछा- क्या कर रहे हो? मैंने कहा कुछ नहीं तो उन्होंने मुझे कहा कि जरा मिलने आ जाओ। इसके बाद जब मैं उनसे मिलने उनके घर गया तो उन्होंने कहा कि हमारी सिलेक्शन कमेटी ने ये तय किया है कि तेरे जैसा राम नहीं मिल रहा है।'