रामानंद सागर के 'रामायण' का प्रसारण टीवी पर फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में घर बैठे लोग इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। सीरियल को 33 साल हो चुके हैं लेकिन इसके कलाकार आज भी याद किए जाते हैं। आज हम एक ऐसी ही अभिनेत्री ललिता पवार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मंथरा का किरदार निभाया था।
2 of 7
lalita pawar
- फोटो : file photo
ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल 1916 को नासिक में हुआ था। उनके पिता लक्ष्मण राव शगुन एक अमीर बिजनेसमैन थे जो सिल्क और कॉटन का बिजनेस करते थे। कहा जाता है ललिता पवार का जन्म तब हुआ जब उनकी मां अनुसुइया एक मंदिर गई हुई थीं। अंबा देवी के मंदिर में जन्म होने की वजह से ललिता का नाम पहले अंबिका रखा गया था।
3 of 7
lalita pawar
- फोटो : file photo
नौ साल की उम्र में ललिता पवार ने फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' से डेब्यू किया था। 40 के दशक में ललिता पवार ने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर काम करना शुरू किया। ललिता पवार का फिल्मों में आना भी महज संयोग ही था।
4 of 7
Lalita Pawar
- फोटो : social media
एक बार वो अपने पिता के साथ फिल्म की शूटिंग देखने पहुंची थीं तभी निर्देशक नाना साहेब की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने बाल कलाकार का रोल ऑफर किया। पहले उनका परिवार इस पर राजी नहीं हुआ लेकिन बाद में मान गया।
5 of 7
Lalita Pawar
- फोटो : file photo
ललिता की पहली बोलती फिल्म 'हिम्मत-ए-मर्दा' (1935) थी। फिल्म में उन्होंने बिकनी सीन देकर सनसनी मचा दी थी। उस दौर के हिसाब से ये काफी बोल्ड कदम था। उनकी कामयाबी का सफर चल रहा था लेकिन एक दिन शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया जिसने उनके चेहरे को पूरी तरह बिगाड़ दिया।