{"_id":"5ddccb628ebc3e5488136a98","slug":"rakhi-sawant-slam-to-shefali-jariwala-for-said-punjab-ki-rakhi-sawant-to-shehnaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से शेफाली पर भड़कीं राखी सावंत, कहा- 'घर से बाहर निकलो तुम्हारे सारे कांटे...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस वजह से शेफाली पर भड़कीं राखी सावंत, कहा- 'घर से बाहर निकलो तुम्हारे सारे कांटे...'
Tue, 26 Nov 2019 12:21 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : social media
बिग बॉस 13 में शहनाज गिल एक बेहतरीन कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं । दर्शक भी उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं । घर में वो सभी को एंटरटेन करती हैं । पिछले दिनों एक एपिसोड में शेफाली जरीवाला ने शहनाज को 'पंजाब की राखी सावंत' कह दिया था । इस बात से शहनाज बिल्कुल नाराज नहीं हुईं लेकिन घर से बाहर बैठीं राखी सावंत को इस बात का बहुत बुरा लगा ।
Rakhi sawant
- फोटो : Twitter
राखी सावंत अब शेफाली जरीवाला पर भड़क गई हैं । सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो शेफाली को धमकी देती नजर आ रही हैं । राखी ने शेफाली को टांग तोड़ने की धमकी दी है । राखी ने वीडियो शेयर कर कहा, 'शेफाली जब तुम घर से बाहर निकलोगी तो तुम्हारी टांगे तोड़ दूंगी ।'
अभिनेत्री राखी सावंत
- फोटो : अमर उजाला
'जिन-जिन लोगों ने मेरा नाम गलत तरह से इस्तेमाल किया है मैंने उन सब पर केस कर दिया है । मेरे नाम का इस्तेमाल अच्छे से हो । कांटा लगा शेफाली तुम पर बहुत कांटे लगे हैं ना । बाहर आओ तो तुम्हारे सारे कांटे निकालूंगी ।' लड़ाई के दौरान रश्मि ने भी शहनाज को 'पंजाब की राखी सावंत' कह दिया था।
View this post on Instagram
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13
- फोटो : voot
इस पर शहनाज ने कहा था, 'तो क्या राखी सावंत बुरी है । हूं मैं ।' तब रश्मि ने कहा था, 'नहीं राखी तो मुझसे भी बहुत ज्यादा अच्छी है ।' बता दें कि घर में शहनाज की दुश्मन हिमांशी खुराना भी कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची हैं । इस पर शहनाज के भाई का बयान भी आ चुका है ।
विज्ञापन
bigg boss 13
- फोटो : colors tv
हिमांशी और शहनाज की लड़ाई पर शहबाज ने कहा- 'जब घर में दो तलवारें होती हैं तो वो टकराती हैं। लेकिन शहनाज इसे अच्छी तरह से संभाल रही है। शुरुआत में वह रोई थीं लेकिन अब सब अच्छा है। हमें शहनाज पर गर्व है।'