रजत टोकस छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम हैं। टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' से वह घर-घर में फेमस हो गए थे। दिल्ली के रहने वाले रजत ने बहुत कम उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। साल 2005 में महज 14 साल की उम्र में ही उन्होंने साईं बाबा शो से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई धारावाहिकों में नजर आए। हालांकि, साल 2013 में शुरू हुए सीरियल जोधा अकबर से वह देशभर में लोकप्रिय हो गए। इस सीरियल में लोगों ने उनके 'जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर' के किरदार को काफी पसंद किया।
Pathaan: बंपर कमाई के बीच विरोध का शिकार हुआ 'पठान', मुंबई में हिंदू संगठनों ने तोड़े फिल्म के डिजिटल पोस्टर
2 of 4
रजत टोकस, सृष्टि नय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी है कि 31 साल के रजत शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2015 में थिएटर आर्टिस्ट सृष्टि नय्यर से शादी कर ली थी। किसी समय पर सृष्टि का नाम राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर के साथ जुड़ा था। सृष्टि और आर्य के बीच अफेयर चल रहा है, इस बात की जानकारी दोनों के घरवालों को भी थी। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे और शादी भी करने वाले थे, लेकिन साल 2012 में किन्हीं वजहों से इस कपल का ब्रेकअप हो गया।
Shamita Shetty: ब्रेकअप के बाद किसके साथ नजर आईं शमिता शेट्टी? जिसने अभिनेत्री को बांहों में पकड़कर...
3 of 4
रजत टोकस, सृष्टि नय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्य से अलग होने के बाद सृष्टि की लाइफ में रजत की एंट्री हुई। साल 2013 में सृष्टि की मुलाकात रजत से हुई। इसके बाद दोनों के प्यार का सिलसिला शुरू हो गया है। दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट किया और फिर 30 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंध गए। कई पीरियड धारावाहिकों में काम कर चुके रजत ने शादी भी शाही अंदाज में की थी। उन्होंने उदयपुर के एक महल को अपनी शादी के लिए चार दिनों के लिए बुक किया था।
Rakhi Sawant: 'स्टे स्ट्रॉन्ग राखी', मां के निधन के बाद एक्ट्रेस के साथ खड़े नजर आए ये स्टार्स
4 of 4
रजत टोकस, सृष्टि नय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के दो साल बाद रजत अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। उस समय खबरें आई थीं कि चंद्र नंदिनी की उनकी को-स्टार तनु खान से रजत की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। हालांकि, रजत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया था। इन अफवाहों का खंडन करते हुए उन्होंने ऐसी खबरें फैलाने वाले लोगों को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।.
Pathaan Box Office Day 5: 300 करोड़ पूरे होते ही सोमवार को मीडिया से मिलेंगे शाहरुख, रविवार को भी बवाल कमाई