फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: टास्क में फिर भिड़े रजत और दिग्विजय, जानिए किसको मिली घर की कमान, ये महिला खिलाड़ी बनी टाइम गॉड

Wed, 18 Dec 2024 08:53 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Dec 2024 08:53 AM IST
सार

बिग बॉस 18 में एक बार फिर नए टाइम गॉड को चुनने के टास्क में घरवालों के बीच झड़प देखने को मिली। इस दौरान रजत और दिग्विजय के बीच काफी गर्मागर्मी का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन
Rajat Dalal Digvijay clashed again in the task in Bigg Boss 18 Shrutka arjun became New Time God of the house
बिग बॉस 18 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड के टाइम गॉड टास्क में सभी कंटेस्टेंट टाइम गॉड बनने के लिए लड़ रहे थे। इस एपिसोड में कुछ लड़ाइयां भी देखने को मिली। रजत और दिग्विजय एक बार फिर टाइम गॉड टास्क में भिड़ गए। दिग्विजय और रजत दलाल की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
Rajat Dalal Digvijay clashed again in the task in Bigg Boss 18 Shrutka arjun became New Time God of the house
बिग बॉस 18 - फोटो : सोशल मीडिया
टाइमगॉड टास्क में फिर हुई बहस
इस प्रोमो वीडियो में बिग बॉस कहते हैं कि जिस भी खिलाड़ी की टोकरी में सबसे ज्यादा फल होंगे वो टाइम गॉड बन जाएगा। ऐसे में दिग्विजय और रजत के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली। इस क्लिप में ईशा सिंह, दिग्विजय से फल छीनती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय राठी को धक्का भी दिया।

Rajat Dalal Digvijay clashed again in the task in Bigg Boss 18 Shrutka arjun became New Time God of the house
बिग बॉस 18 - फोटो : सोशल मीडिया
फिर भिड़े रजत और दिग्विजय
दिग्विजय ने ये बात संचालक रजत को बताई। हालांकि, रजत ने ईशा का साथ दिया और इसके बाद रजत और दिग्विजय के बीच जोरदार लड़ाई हो गई। रजत ने ईशा के व्यवहार पर कोई सवाल नहीं उठाया। मामला बढ़ गया, जब रजत ने दिग्विजय को धक्का दिया। इस पर दिग्विजय ने रजत दलाल को दूर रहने की धमकी दी। इसके बाद दिग्विजय रजत को उनकी पिछली लड़ाइयों के बारे में बोलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajat Dalal Digvijay clashed again in the task in Bigg Boss 18 Shrutka arjun became New Time God of the house
बिग बॉस 18 - फोटो : सोशल मीडिया
बढ़ गई दिग्विजय की लड़ाई
दिग्विजय ने कहा, हाथ मत लगा मुझे। डरता नहीं हूं मैं। ये हरकत करेगा तो बाहर भी खाएगा मुझसे। इस पर रजत ने कहा, तेरी तरह सोशल मीडिया की लड़ाई नहीं लड़ता मैं, क्या करेगा बता, क्या करेगा। द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक इस टास्क को श्रुतिका ने जीता है, वे घर की नई टाइमगॉड बन गई हैं। साथ ही उन्हें दो हफ्ते की इम्यूनिटी भी मिल गई है।
विज्ञापन
Rajat Dalal Digvijay clashed again in the task in Bigg Boss 18 Shrutka arjun became New Time God of the house
बिग बॉस 18 - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा और विवियन के बीच भी दिखी तकरार
वीकेंड के वार के बाद से विवियन और शिल्पा शिरोडकर के बीच काफी तीखी बातें और तानेबाजी सुनने को मिल रही है। टाइम गॉड टास्क में भी शिल्पा विवियन के बारे में कहती नजर आ रही हैं। करणवीर विवियन से फल मांगते हैं ऐसे में शिल्पा विवियन से कहती हैं जो समीकरण करते हैं उनके हिस्से में फल होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed