फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंदगी के लिए गार्ड से भिड़ गए थे पुनीश, मकान मालिक ने निकाला तो दिया ये जवाब

Fri, 09 Feb 2018 09:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Puneesh Sharma clarifies rumours about Bandgi thrown out of her residence
puneesh and bandgi - फोटो : instagram
बंदगी और पुनीश इन दिनों वैलेंटाइन वीक इंज्वॉय कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों की एक दूसरे को रेड रोज देते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हुई थीं लेकिन हाल में जब पुनीश से बंदगी को लेकर सवाल पूछा गया तो वह भड़क उठे।
Puneesh Sharma clarifies rumours about Bandgi thrown out of her residence
Bandgi Kalra
दरअसल, बिग बॉस शो के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि बंदगी को मकान मालिक ने घर से निकाल दिया है। हालांकि इन बातों को बंदगी ने सिर्फ अफवाह बताया था लेकिन इन बातों ने उस वक्त फिर से जोर पकड़ा जब बंदगी के होटल में रहने की खबरें आईं।
Puneesh Sharma clarifies rumours about Bandgi thrown out of her residence
Bandgi Kalra
सूत्रों की मानें तो बंदगी और पुनीश एक साथ फ्लैट में रह रहे थे। एक दिन पुनीश ने गार्ड से शराब पीकर झगड़ा किया जिसके बाद मकान मालिक ने बंदगी को घर खाली करने को कह दिया। इसके बाद से बंदगी और पुनीश एक साथ होटल में रहने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Puneesh Sharma clarifies rumours about Bandgi thrown out of her residence
Puneesh And Bandgi
Bollywoodlife ने जब पुनीश से सच जानना चाहा तो पुनीश भड़क उठे। पुनीश ने कहा - 'हम लोग एक साथ नहीं रह रहे हैं। मैं इस समय होटल में रह रहा हूं। बंदगी पहले घाटकोपर में रह रही थीं लेकिन अब वह अंधेरी में शिफ्ट हो गई है क्योंकि वहां से उसके काम करने की जगह पास है। हम लोग लिव इन में नहीं रह रहे। वह नए घर में जरूर शिफ्ट हुई है लेकिन इसके पीछे की वजह सिर्फ काम है। जो भी बातें आपको सुनने में आ रही हैं वह केवल अफवाह है उनमें कोई भी सच्चाई नहीं है।'
विज्ञापन
Puneesh Sharma clarifies rumours about Bandgi thrown out of her residence
Bandgi Kalra
ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह दोनों लव बर्ड जल्द ही वैलेंटाइन वीक मनाने बाली जाएंगे। आपको बता दें, बंदगी और पुनीश की लव स्टोरी बिग बॉस सीजन 11 से शुरू हुई थी। शो के दौरान पहले तो ऐसा लगा कि यह सब एक गेम प्लान है लेकिन घर के बाहर निकलकर भी यह दोनों एक साथ समय बिताते हुए दिखाई दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed