बिग बॉस सीजन 11 में भाऊ के नाम से पहचान रखने वाले हितेन तेजवानी और घर के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की जोड़ीं घर में लाख झगड़ों के बाद भी बरकरार है। हाल ही में दोनों की मुलाकात हुआ जहां इन्होंने फोटो जिन्हें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
बता दें कि हितेन को बिग बॉस के घर में भाऊ के नाम से बुलाया जाता था और और विकास गुप्ता घर में उन्हें बड़े भैया कहकर बुलाते थे। दरअसल दोनों की बॉन्डिग बहुती ही मजबूत थी। ये फोटोज विकास गुप्ता ने शेयर की है। साथ ही बड़े भैया का कैप्शन भी दिया है। फोटोज में दोनों काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस 11 देखने वाले सभी दर्शकों को याद होगा कि घर में दोनों की जोड़ी शो में पहले ही दिन से मशहूर थी और दोनों को जय-वीरू की जोड़ी कहा जाता था। यहां तक कि दोनों ने एक साथ मिलकर कई टास्क में बाजी भी मारी। हालांकि अंत में विकास, हितेन को घर से बेघर होने से बचा नहीं पाए।
लेकिन शो के दौरान ये बाते भी चली थी कि विकास गुप्ता की चाल की वजह से हितेन को घर से बाहर होना पड़ गया। लेकिन विकास ने इस इल्जाम से पल्ला झाड़ लिया। लेकिन आपको बता दें कि बेघर होने के बाद भी हितेन ने विकास को ही सपोर्ट किया।
वहीं, शो में हितेन और अर्शी की केमिस्ट्री को भी बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी। हितेन, अर्शी और विकास तीनों ने मिलकर अपने-अपने अंदाज में घर में खुशनुमा माहौल बना दिया था। खबर है कि हितेन जल्ही एक डिजिटल फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हितेन को नया प्रोजेक्ट हाथ लगा है।