फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता की 'नागिन' से अफेयर की खबरों पर पर्ल ने तोड़ी चुप्पी, पहले भी लीड एक्ट्रेस से जुड़ चुका है नाम

Thu, 02 May 2019 03:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 02 May 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Pearl V Puri on affair with Surbhi Jyoti akka Ekta Kapoor Naagin Bela
Pearl V Puri and Surbhi Jyoti - फोटो : twitter

एकता कपूर 'नागिन 3' (Naagin 3) के क्लाइमेक्स को जबरदस्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। खबरों की मानें तो अब मौनी रॉय की भी जल्द ही शो में एंट्री होने वाली है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'नागिन 3' में बेला का किरदार निभा रहीं सुरभि ज्योति और माहिर का रोल निभा रहे पर्ल पुरी के बीच अफेयर है। जब इस बारे में पर्ल से पूछा गया तो उन्होंने बड़ा बयान दे दिया। 

Pearl V Puri on affair with Surbhi Jyoti akka Ekta Kapoor Naagin Bela
naagin 3 - फोटो : file photo

पर्ल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और सुरभि के रिश्ते पर बात की। पर्ल ने बताया 'हम दोनों के बीच रोमांस जैसा कुछ नहीं है। सुरभि मेरी को-स्टार हैं और अच्छी दोस्त भी। बस कुछ और नहीं।' फिलहाल पर्ल ने तो अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है लेकिन सुरभि की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया है। 

Pearl V Puri on affair with Surbhi Jyoti akka Ekta Kapoor Naagin Bela
Naagin 3 - फोटो : twitter

इससे पहले पर्ल पुरी के अफेयर की खबरें करिश्मा तन्ना के साथ भी आ चुकी हैं। 'नागिन 3' जल्द ऑफ एयर होने वाला है। सीरियल में बेला का पुनर्जन्म हो चुका है। खबरों की मानें तो बेला का साथ देने के लिए मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, करणवीर बोहरा उसका साथ देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pearl V Puri on affair with Surbhi Jyoti akka Ekta Kapoor Naagin Bela
Naagin 3 - फोटो : twitter

कुछ दिन पहले ही अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- 'शायद यह मुमकिन है कि फिनाले में आपको मेरी, मौनी और करणवीर की धमाकेदार एंट्री देखने को मिले। फिलहाल हम लोग अपनी डेट्स पर काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Pearl V Puri on affair with Surbhi Jyoti akka Ekta Kapoor Naagin Bela
Naagin 3 Surbhi Jyoti - फोटो : twitter

'नागिन 3' का कुछ दिन पहले प्रोमो आया था उससे यह साफ हो गया था कि शिवन्या बेला की मदद के लिए शो में वापसी कर सकती हैं। कहा जा रहा है यह शो के फिनाले एपिसोड को धमाकेदार बनाने के लिए किया जा रहा है। आपको बता दें, 'नागिन' सीरियल की टीआरपी में फिलहाल गिरावट देखी जा रही है। बीते हफ्ते यह शो टॉप 5 से भी बाहर हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed