फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉडल के साथ अश्लील हरकत करने पर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट के खिलाफ FIR दर्ज

Thu, 02 May 2019 03:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 02 May 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against Bigg Boss ex contestant Ajaz Khan for alleged assault
Ajaz Khan - फोटो : instagram

'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान (Ajaz Khan) हमेशा ही विवादों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार मामला मॉडल के साथ अश्लील हरकत करने और मारपीट का है। खबरों की मानें तो एजाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। यह पूरा मामला एक फैशन शो का बताया जा रहा है। इससे पहले भी हेयरस्टाइलिस्ट को अश्लील मैसेज भेजने की वजह से एजाज को गिरफ्तार किया जा चुका है।

FIR registered against Bigg Boss ex contestant Ajaz Khan for alleged assault
Ajaz Khan - फोटो : instagram

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पूरा मामला चेंजिग रूम से जुड़ा हुआ है। खबरों की मानें तो एक महिला मॉडल को देख एजाज खान ने अश्लील गाना गाना शुरू कर दिया। इसके बाद पूरा मामला बढ़ गया। यह फैशन शो का कार्यक्रम नवी मुंबई के वाशी में था जिसमें एजाज खान को इनविटेशन भेजा गया था। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में एजाज खान ने हंगामा किया। इस इवेंट में मौजूद लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

FIR registered against Bigg Boss ex contestant Ajaz Khan for alleged assault
Ajaz Khan - फोटो : instagram

इससे पहले एजाज खान को ड्रग्स के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एजाज के दो फोन भी जब्त कर लिए थे। वहीं साल 2016 में हेयरस्टाइलिस्ट को अश्लील फोटो और मैसेज भेजने को लेकर भी मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में भी एजाज को गिरफ्तार किया गया था हालांकि एजाज को बेल मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
FIR registered against Bigg Boss ex contestant Ajaz Khan for alleged assault
Ajaz Khan - फोटो : twitter

'बिग बॉस 12' शुरू होने पर एजाज खान ने खान सिस्टर्स को लेकर कहा था कि वह शो में तरीके से खेलें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि खान सिस्टर्स बहुत ही दिलचस्प हैं। साल 2013 में आए बिग बॉस 7 में एजाज ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। वह घर में 105 दिनों तक टिके रहे थे। इस दौरान उनकी कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई भी हुई थी जिसमें सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट बनकर आए एक्टर अरमान कोहली भी शामिल थे। 

विज्ञापन
FIR registered against Bigg Boss ex contestant Ajaz Khan for alleged assault
f - फोटो : file photo

इस शो की विनर गौहर खान थीं। इसके बाद एजाज को 'बिग बॉस सीजन 8' में भी देखा गया था। एजाज को फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल हो चुके हैं। आपको बता दें, एजाज को फिल्म 'रक्त चरित्र', 'नायक' और 'या रब' जैसी कई फिल्मों में देखा गया है। इस दौरान उन्हें कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में भी देखा गया है। सीरियल की बात करें तो क्या होगा निम्मो का, रहे तेरा आशीर्वाद, करम अपना अपना में भी नजर आ चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed